एक्सप्लोरर

PM मोदी के यूपी दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया यह काम, आज मिलेगी 2200 करोड़ की सौगात

Varanasi News:सीएम योगी का यह दौरा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री शनिवार को खुद प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम काशी पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया फिर श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाया. यह सावन माह में मुख्यमंत्री का तीसरा दौरा रहा जब उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी दी. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता के सुख शांति और समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री शनिवार को खुद प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे और बनौली गांव में आयोजित जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे. 

पीएम मोदी 2200 करोड़ की योजनाएं देंगे

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह करीब 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों से जुड़ी कई विकास योजनाएं शामिल हैं. इस जन सभा में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही.

प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शामिल होंगे. वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे आयोजन को लेकर सक्रिय हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद हैं और उनका यह संसदीय क्षेत्र विकास के कई मॉडल प्रोजेक्ट्स की वजह से देशभर में चर्चा में रहा है. श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, गंगा घाटों का सौंदर्यीकरण, रिंग रोड और फ्लाईओवर निर्माण जैसे कई बड़े कार्य इसी क्षेत्र में हुए हैं. 

सीएम योगी वाराणसी के विकास के लिए गंभीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बार-बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचना न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि वाराणसी के विकास में उनकी विशेष दिलचस्पी को भी दर्शाता है.  सावन माह में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने लाखों श्रद्धालु काशी पहुंचते हैं ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री की अगवानी के साथ साथ धार्मिक आस्था और प्रशासनिक सतर्कता दोनों का प्रतीक बन रहा है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget