एक्सप्लोरर

Ayodhya Mandir: पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छा, सूर्य की किरणें रामलला तक पहुंचे

Ayodhya में Ramlala Mandir का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने अपनी इच्छा व्यक्त की है कि, सूर्य की किरण रामलला तक पहुंचे. इसके लिए वैज्ञानिक भी जुट गये हैं.

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन आज सर्किट हाउस में भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा कार्रदायी संस्था के अधिकारियों ने चर्चा की. बैठक में तकनीकी और भविष्य को लेकर के चर्चा हुई साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह मंशा है कि रामलला के जन्म के समय दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरण भगवान राम लला के मुख पर पड़े इसके लिए उन्होंने अंतरिक्ष के वैज्ञानिकों से चर्चा की है. जिस पर अंतरिक्ष के वैज्ञानिकों ने आश्वासन दिया है कि वह इसमें सफल होंगे और 1 से 5 मिनट तक भगवान राम लला के जन्म के समय दोपहर 12:00 बजे भगवान के मुख पर पड़े, इसके लिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रयासरत है साथ ही मोहन भागवत के अयोध्या आगमन को लेकर चंपत राय ने कहा कि, मोहन भागवत राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में भाग ले सकते हैं और मंदिर निर्माण की प्रगति को भी देख सकते हैं. वहीं, आरएसएस के कार्यक्रम से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि, उनका निजी कार्यक्रम है उससे उनका कोई लेना-देना नहीं.

निर्माण की चुनौतियों पर चर्चा 

दरअसल, सर्किट हाउस में आज भवन निर्माण समिति की एक अहम बैठक चल रही थी, जिसमें मंदिर निर्माण की प्रगति और निर्माण में आ रही चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई इससे पहले राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण कार्य का भवन निर्माण समिति के चेयरमैन निपेंद्र मिश्रा ने निरीक्षण किया है.

श्री राम तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि आज बैठक के प्रथम दिन मंदिर निर्माण की तकनीकी और भविष्य को लेकर के चर्चा हुई है. यह तीन दिवसीय बैठक है. यह बैठक कल भी आयोजित की जाएगी. साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक दिन रात्रि में एक बार पुनः मीडिया को बुलाकर के चल रहे राफ्टिंग के कार्य को दिखाया जाएगा और यह रात में ही संभव हो सकेगा क्योंकि अब आगे जितना भी काम होगा उसके लिए 22 से 23 डिग्री तापमान की आवश्यकता है. जो रात में ही संभव है. आजकल रात्रि का तापमान अभी भी 25 डिग्री तक चल रहा है जिसके कारण बर्फ के पानी का इस्तेमाल ज्यादा करना पड़ रहा है बैठक में इस बात की चर्चा हुई कि 23 डिग्री तापमान आने का इंतजार करना चाहिए.

रामलला के चेहरे पर पड़े सूर्य की किरणें 

वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह भी बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के सामने यह चर्चा की है कि ऐसा प्रयास कीजिए कि रामनवमी के दिन दोपहर 12:00 बजे रामलला के जन्म के वक्त सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर कुछ क्षण के लिए ही पड़े और इस दृश्य को अयोध्या के सैकड़ों स्थानों पर आम जनमानस के लिए प्रदर्शित किया जाए. जिस पर अंतरिक्ष वैज्ञानिक काम कर भी रहे हैं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का यह दावा है कि वैज्ञानिकों को इस पर भरोसा है कि वह सफल होंगे.

संघ प्रमुख का अयोध्या दौरा 

संघ प्रमुख मोहन भागवत के अयोध्या आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि वह संघ का कार्यक्रम है और इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि, मंदिर समिति की बैठक में वह भाग ले सकते हैं और मंदिर निर्माण की प्रगति को देख भी सकते हैं. मंदिर निर्माण पर बोलते हुए कहा कि, मंदिर निर्माण की तैयारियां बहुत ही अच्छे तरीके से चल रही हैं और समय बद्ध तरीके से कार्य पूर्ण हो रहा है.

ये भी पढ़ें.

लखीमपुर कांड को लेकर यूपी पुलिस ने जारी की 6 तस्वीरें, पहचान बताने वालों को मिलेगा इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
UP में MBBS सीटें 4690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हुईं, 'स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: CM
यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget