एक्सप्लोरर

मुस्लिम आरक्षण पर एसटी हसन के बयान पर पीएम मोदी का करारा पलटवार, जानें- क्या कहा?

Samajwadi Party के सांसद एसटी हसन ने कहा था कि एक प्रधानमंत्री को इस तरह का बयान शोभा नहीं देता, जो किसी सोसाइटी को बांटे. इन्होंने नफरतों की सौदागिरी करने सिंहासन हासिल किया है.

PM Narendra Modi On Muslim Reservation: मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के बीच सियासी बयानबाजी जमकर बढ़ रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. सरकारी समाचार चैनल डीडी न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में जब एसटी हसन के बयान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो पीएम ने कहा कि  ये जो गलती होती है कि मोदी मुस्लिमों के आरक्षण पर विरोध करता है... मैं कहता हूं भारत का संविधान, धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने मुद्दे पर गहरी चर्चा की है. चर्चा कर के संविधान सभा ने जो संविधान बनाया वो कहता है कि भारत जैसे देश में धर्म के आधार पर एक बार टुकड़े हो चुके हैं. अब इस देश को और ज्यादा टुकड़े नहीं होने चाहिए. धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देना चाहिए. बाबा साहेब आंबेडकर, जवाहर लाल नेहरू और संविधान सभा के सभी सदस्यों ने यही कहा. 

पीएम ने कहा कि मेरा कहना है कि हमें संविधान का लेटर स्पिरिट (हुबहू) रक्षण करना चाहिए. हमें इस देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देना चाहिए. मेरा मुद्दा है कि धर्म को आधार बनाने की जो प्रवृत्ति चली है. उसके खिलाफ है. भारत का संविधान हर एक नागरिक को सामना रूप से देखता है लेकिन फलाने धर्म के हो इइसलिए मिलेगा. ये इस देश में नहीं चलेगा.

एसटी हसन ने क्या कहा था?
सांसद एसटी हसन ने कहा कि कोई किसी का आरक्षण नहीं छीन रहा है. पीएम मोदी को मुसलमानों के चार परसेंट आरक्षण पर बहुत परेशानी है. जबकि, सच्चर कमेटी की रिपोर्ट से यह साफ हो चुका है कि मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदत्तर है. आरक्षण इसलिए दिया जाता है ताकि जो दबे-कुचले लोग हैं, उनको ऊपर लाया जाए, उनकी हालत बेहतर की जाए.

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मुसलमानों के आरक्षण से पीएम मोदी को परेशानी क्यों है? क्या मुसलमान इस देश का नागरिक नहीं है? इस देश में क्या मुसलमान का कोई योगदान नहीं है? क्या मुसलमानों ने देश की आजादी में हिंदू भाईयों के साथ अपना खून नहीं दिया था?

Lok Sabha Election 2024: अपने ही क्षेत्र में नहीं है वोटर, लेकिन यह राजनेता बिगाड़ रहे विरोधियों का खेल!

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी घबराए हुए हैं, बौखलाए हुए हैं, अब तक चुनाव के जितने चरण हुए हैं, उन सभी में वह हार रहे हैं, इसलिए, चुनाव को हिंदू-मुस्लिम करना चाहते हैं, लेकिन, हिंदू भाई उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं. चार प्रतिशत आरक्षण से सिर्फ मोदी जी को परेशानी है, किसी हिंदू भाई को कोई परेशानी नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि एक प्रधानमंत्री को इस तरह का बयान शोभा नहीं देता, जो किसी सोसाइटी को बांटे. इन्होंने नफरतों की सौदागिरी करने सिंहासन हासिल किया है. ये कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन, हिंदू और मुसलमान को अलग नहीं किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget