एक्सप्लोरर

वाराणसी रेप मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से ली जानकारी, अजय राय बोले- वो फोटो खिंचा रहे

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक युवती के साथ 23 लोग बलात्कार करते हैं और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केवल खाना पूर्ति की जा रही है.

UP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है. जब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक हफ्ते तक एक बच्ची के साथ जो खिलाड़ी है, उसके साथ 23 लोगों ने लगातार 6 दिन तक रेप किया. प्रधानमंत्री की वीवीआईपी लोकसभा है. जहां से मैं आता हूं. अभी तक उसमें केवल खाना पूर्ति की गई है और कोई कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बेताबी के साथ कह सकते हैं कि जो स्पा और मसाज सेंटर के संचालक हैं, वे सत्ता पक्ष के लोग हैं. वे सत्ता पक्ष और सरकार के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं.

अजय राय ने कहा कि उन्हें सत्ता पक्ष का समर्थन मिल रहा है. निश्चित तौर पर यह बहुत ही घटिया वारदात हुई है और प्रधानमंत्री जी वहां जाकर फोटो खिंचवा रहे हैं. अब तक उन आरोपियों के ऊपर कारवाई नहीं हुई. क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. इस घटना में केवल खाना पूर्ति और दिखावा हो रहा है. खासकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इस तरह की घटना हो रही है, तो पूरे प्रदेश का क्या हाल और जंगलराज चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है वह सही साबित हो रही है प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक युवती के साथ 23 लोग बलात्कार करते हैं और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केवल खाना पूर्ति की जा रही है.

उत्तराखंड: महंगी हुई बिजली, नई दरों से आम जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, जानें-अब क्या हैं नए रेट?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार 11 अप्रैल को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित 'तिवारी अहाता' पहुंचे. अजय राय ने कहा कि स्वर्गीय पंडित हरिशंकर तिवारी का परिवार जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करता रहा है. आज जिस तरह की कार्रवाई पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर की जा रही है. विनय शंकर को जेल में बंद कर परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इनके साथ अत्याचार और अन्याय के खिलाफ खड़ा है. जिनको लग रहा है कि जो उनके विरोधी हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. इन्हें पहले से ही पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर तिवारी जी के बेटे को गिरफ्तार किया जा रहा है. उनका चबूतरा तोड़ा गया है. जहां भी अत्याचार व अन्याय होगा राहुल गांधी और उनका कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है. 

ईडी सरकार का पालतू तोता- अजय राय
अजय राय ने कहा कि जहां भी अत्याचार होता चाहे वह पूजा चौहान हो और या फिर आजमगढ़, बस्ती, बनारस, अयोध्या में हुआ हो. हर जगह हमारा कार्यकर्ता खड़ा है. ईडी सरकार की पालतू तोता है. जहां जैसे कहते हैं, वहां वो जाती है. किसी से भी पूछिये सत्ता पक्ष के किसी सांसद-विधायक की जांच और गिरफ्तारी की है? विपक्ष के लोगों को 12-13 साल में प्रताड़ित किया गया है. 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर निशाना निशाना साधते हुए कहा कि यह सुशासन नहीं कुशासन और जंगलराज है. सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी आपने देखी होगी. 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. हां था कुछ लोगों को नहीं भाता अखिलेश यादव के ट्वीट का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा के लोग ये कार्रवाई करवा रहे हैं. विशेष रूप से भाजपा के जो नेता हैं और यहां के यूपी के मुख्यमंत्री पूरी तरह से करवाई कर रहे हैं. जो भी इनके खिलाफ खड़ा होता है, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं. पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. उनसे प्रदेश संभल नहीं रहा है.

राय ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देकर मठ वापस आ जाना चाहिए. मस्जिद से लेकर हरिशंकर तिवारी जी के परिवार, चौहान समाज की बिटिया को मार कर टांग दिया गया. आजमगढ़ में शानिराम मार दिया गया, बस्ती में आदर्श उपाध्याय नाम के नाबालिग को पुलिस ने मार दिया गया. खून की उल्टी करके मर गया और कह रहे हैं कि आत्महत्या है. ये क्या है? कुशासन और जंगलराज चल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget