एक्सप्लोरर

PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर सपा नेता जूही सिंह ने दिया ये बयान, जानें- क्या कहा?

UP Elections: सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह आज सपा के जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने बांदा पहुंचीं. जूही सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह आज सपा के जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने बांदा पहुंचीं. जूही सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है. जनता 2022 में सरकार को सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी में प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाएगी और बुन्देलखण्ड की पूरी 19 सीटे जीतेगी.

शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जूही सिंह ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद लिया है और जब बनारस में छह साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई, तब ये खामोश थे. प्रदेश में महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. सरकार को कोई चिंता नहीं है. जब लोगों को प्रधानमंत्री की जरूरत होती है तो वह चुनाव प्रचार में व्यस्त होते हैं. जनता को  ऐसे नेता की आवश्यकता नहीं है. हमें ऐसा नेता चाहिए जो जरूरत के समय हमारे साथ खड़ा हो. बुंदेलखंड में लोगों को जब पानी की जरूरत थी तो इस सरकार ने खाली ट्रेन भिजवा दी. बुंदेलखंड का अगर किसी ने विकास किया है तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी ने किया है.

सरकार पर जमकर साधा निशाना

जूही सिंह ने कहा कि सरकार आपको जो मुफ्त राशन देती है या जो सुविधाएं देती है, उसका पैसा आपसे ही वसूलती है और इसके बाद आपके पैसे से अपना प्रचार करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की रैलियों में अब लोग नहीं जाते. यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी की पंजाब में हुई रैली में भी भीड़ नहीं थी. जबकि दूसरी तरफ अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं की रैलियों में जनसैलाब उमड़ रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अब सरकार को पसंद नहीं कर रहे हैं और आने वाले समय में आगामी चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी.

जूही सिंह ने किया ये बड़ा दावा

मीडिया से बात करते हुए जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की 2022 में प्रदेश में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री खाली कुर्सी देखकर पंजाब से वापस चले गए थे. वहीं आज भारी बारिश में भी बुंदेलखंड के बांदा में भारी संख्या में लोग उपस्थित हैं. उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में लोग बहुत परेशान हैं और 2022 में यहां की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.  इस सरकार का झूट जनता देख चुकी है. इस सरकार के संवेदनहीनता और दुर व्यवस्था को भी यहां की जनता देख चुकी है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी बड़ी मात्रा में महिलाओं को भी टिकट देकर चुनाव लड़ायेगी. प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40 फिसदी आगामी चुनाव में टिकट देने के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका गांधीको नहीं जानती हूं. मैं सिर्फ अपने नेता अखिलेश यादव को जानती हूं. हमारा लक्ष्य है कि हम प्रचंड बहुमत से 2022 में सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Kanpur Omicron Cases: यूपी के कानपुर में भी ओमिक्रोन ने दी दस्तक, ब्रिटेन से लौटीं दो लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर आई है बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget