एक्सप्लोरर

PM Modi In UP: यूपी में 10 दिन में पीएम मोदी के चार दौरे, सांसदों के साथ भी करेंगे राय मशवरा

UP Elections: पीएम मोदी 18 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर के बीच यूपी में चार दौरा करेंगे जहां पर प्रदेश में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी राज्य का तूफानी दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी 18 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर के बीच राज्य में चार दौरा करेंगे जहां पर प्रदेश में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव फरवरी 2022 में प्रस्तावित हैं, जिसके लिए जनवरी के दूसरे हफ्ते में अधिसूचना जारी हो सकती है. चुनाव की घोषणा से पहले उत्तर प्रदेश के तमाम विकास कार्यों को पीएम जनता को समर्पित करना चाहते हैं.

दस दिन में चार दौरे

पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों में चार दौरे पर रहेंगे. शुरुआत 18 दिसंबर को शाहजहांपुर से होगी. जहां पर पीएम गंगा एक्सप्रेस वे की आधारशिला रखेंगे. 21 दिसंबर को पीएम प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे जहां पीएम ढाई लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे और उनके द्वारा किये गए नारी सशक्तिकरण के कार्यो को सराहेंगे. 23 दिसंबर को पीएम फिर वाराणसी में रहेंगे जहां पर कई परियोजनाओं की सौगात देंगे और अमूल दूध प्लांट समेत 1550 करोड़  के प्रोजेक्ट्स जनता को सौपेंगे. 28 दिसंबर को पीएम कानपुर में मेट्रो का उद्घाटन, झक्करकट्टी बस अड्डे पर नया फ्लाईओवर समेत कई सौगात जनता को देंगे.

चुनाव पर सांसदों के साथ भी संवाद

पीएम मोदी ने कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई सांसदों को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर नाश्ते पर बुलाया हैं. जहां पर सांसदों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा भी होगी और कई सांसदों को पीएम की तरफ से काम को लेकर दिशानिर्देश भी दिए जा सकते हैं. पीएम मोदी देश भर के बीजेपी सांसदों के साथ अपने आवास पर नाश्ते पर मिल रहे हैं. इसी कड़ी में कल यूपी और उत्तराखंड के सांसद भी मिलेंगे.

चुनाव आयोग भी ले रहा हैं जायजा

केंद्रीय चुनाव आयोग पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखने के लिए अभी पंजाब के दौरे पर हैं, अगले हफ्ते उत्तराखंड और गोवा के दौरे पर जाएगी और उत्तर प्रदेश के दौरे पर दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जाएंगी. चुनाव आयोग सभी राज्यों की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की घोषणा कर सकता हैं.

ये भी पढ़ें-

शिवपाल यादव और अखिलेश यादव की हुई मुलाकात, जानें- 45 मिनट तक क्या बात हुई

Gorakhpur News: कोरिया में बैठे भतीजे ने गोरखपुर में करा दी NRI चाची की हत्‍या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget