एक्सप्लोरर

PM Modi in Kanpur: 28 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे कानपुर मेट्रो का उद्घाटन, IIT के दीक्षांत समारोह में भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड और बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करने के लिए कानपुर का दौरा करेंगे.

PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड और बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करने के लिए कानपुर का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी. पीएम मोदी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे.

पीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है. यह आईआईटी कानपुर से मोती झील तक पूरा नौ किलोमीटर लंबा खंड है.

पीएम मोदी करेंगे मेट्रो की सवारी

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे और आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है.

बयान में कहा गया कि 356 किलोमीटर लंबी बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना की क्षमता लगभग 34.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी.

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम

प्रधानमंत्री आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. दीक्षांत समारोह के दौरान, सभी छात्रों को राष्ट्रीय ब्लॉकचैन परियोजना के तहत संस्थान में विकसित एक आंतरिक ब्लॉकचैन संचालित तकनीक के माध्यम से डिजिटल डिग्री प्रदान की जाएगी. बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री की शुरुआत करेंगे. ये डिजिटल डिग्री विश्व स्तर पर सत्यापित की जा सकती है.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अरविंद मेनन और रवि किशन ने किया परियोजनाओं का शिलान्यास, यूपीए के घोटालों की सुनाई ए बी सी डी..

श्रावस्ती: पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उड़ाई कानून की धज्जियां, जानिए पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget