एक्सप्लोरर

PM मोदी ने वाराणसी में कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की, दिए ये निर्देश

प्रधानमंत्री ने वाराणसी स्वयंसेवी संगठनों की प्रशंसा की करते हुए कहा, 'उन्होंने जिस प्रकार सरकार के साथ कदम मिलकर कार्य किया है उसे और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आज जनपद वाराणसी में कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की. इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना से बचाव और कोरोना संक्रमित मरीजों के समुचित उपचार हेतु टेस्टिंग, बेड, दवाइयां, वैक्सिीन और  मैन पावर आदि की जानकारी ली गई. उन्होंने जनता को हर संभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया.

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का पालन सभी लोगों द्वारा किया जाए. प्रधानमंत्री ने वैक्सीनेशन अभियान के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि प्रशासन 45 साल से ज्यादा की उम्र के सभी लोगों को इस हेतु जागरुक करे. उन्होंने प्रशासन को भी पूरी संवेदनशीलता से वाराणसी के लोगों की संभव सहायता करने के लिए कहा.

पीएम ने देश के सभी डॉक्टरों, सभी मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में भी वह अपने कर्त्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन कर रहे हैं. हमें पिछले साल के अनुभवों से सीखते हुए सतर्क रहकर आगे बढ़ना है. 

‘टेस्ट, ट्रेक और ट्रीट’
प्रधानमंत्री ने बताया कि वाराणसी के प्रतिनिधि के रूप में वह आम जनता से भी निरंतर फीडबैक ले रहे हैं. वाराणसी में पिछले 5-6 सालों में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आधुनिकीकरण से कोरोना से लड़ने में सहायता मिली है. इसके साथ वाराणसी में बेड्स, आईसीयू और ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाया जा रहा है. मरीजों की बढ़ी हुई संख्या से उत्पन्न दबाव को देखते हुए हर स्तर पर प्रयास बढाने की जरुरत पर भी प्रधानमंत्री ने विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह वाराणसी प्रशासन ने तेजी के साथ ‘काशी कोविड रिस्पोन्स सेन्टर’ स्थापित किया है, वैसी ही तेजी हर कार्य में लायी जानी चाहिए.

मोदी ने ‘टेस्ट, ट्रेक और ट्रीट’ पर जोर देते हुए कहा कि पहली लहर की तरह ही वायरस से जीतने के लिए यही रणनीति अपनानी होगी. उन्होंने संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की टेस्ट रिपोर्ट्स को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने पर भी बल दिया. उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों और उनके परिवार के प्रति भी सभी जिम्मेदारियों के संवेदनशील तरीके से निर्वहन का निर्देश दिया.

पीएम मोदी को क्या जानकारी दी गई
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कोविड से बचाव और ईलाज हेतु क्षेत्र में की गयी तैयारियों की सूचना दी. इस संबंध में प्रधानमंत्री को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हेतु स्थापित कंद्रोल रूम, होम आइसोलेशन के लिए बनाए गए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, डेडीकेटेड फोन लाइन एम्बुलेंस, कंट्रोल रूम से टेलीमेडिसीन की व्यवस्था, शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त रैपिड रिस्पान्स टीम की तैनाती  आदि विषयों पर जानकारी दी गयी.

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एमएलसी/कोविड प्रभारी वाराणसी एके शर्मा, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनपी सिंह, निदेशक आईएमएस बीएचयू प्रो बीआर मित्तल, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक रोहनियां सुरेंद्र नारायन सिंह, एमएलसी अशोक धवन और एमएलसी लक्ष्मन आचार्य उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-
Jeevan Seva App: दिल्ली में 24 घंटे EV कैब की सुविधा, कोरोना मरीजों के लिए फ्री सेवा

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा- राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें प्रधानमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget