एक्सप्लोरर

देश के किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, CM योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

CM Yogi on MSP: मोदी कैबिनेट में खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों पर एमएसपी को मंजूरी दी है. जिसमें धान के लिए नया एमएसपी 2,300 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले मूल्य से 117 रुपये अधिक है.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में मोदी सरकार की तरफ से किसानों को बड़ी सौगात दी गई. मोदी सरकार ने धान, रागी, बाजरा, ज्वार, मक्का और कपास सहित खरीफ की 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी है. वहीं मोदी सरकार के इस फैसले से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश हैं और उन्होंने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"अन्नदाता किसान बहन-भाइयों को हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप अन्नदाता किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए NDA सरकार पूर्ण समर्पित होकर गतिशील है. किसान हित में लिए गए इस निर्णय हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!"

इसके साथ ही सीएम योगी ने वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने की मंजूरी पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है. सीएम योगी ने एक्स पर लिखा-"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. ₹2,869.65 करोड़ लागत से इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास काशी समेत पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा.आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!"

धान के लिए नया MSP 2300 रुपये प्रति क्विंटल

एमएसपी बढ़ोत्तरी को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी है. जिसके अनुसार धान के लिए नया एमएसपी 2,300 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले मूल्य से 117 रुपये अधिक है. इसके साथ ही कपास के लिए एमएसपी में 501 रुपये की वृद्धि की गई है.

यूपी की जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में किया था भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
अतीक के बेटे आबान के जनाजे की नमाज किसने पढ़ाई? कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget