एक्सप्लोरर

यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए बड़ा फैसला, 23-24 जनवरी के बीच दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री

UP BJP President के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दौरा फाइनल हो गया है. इस महीने के आखिरी में बीजेपी की यूपी का इकाई के अध्यक्ष का फैसला हो सकता है.

UP BJP State President Election: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू जल्द ही शुरू होने जा रही है. माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी हफ्ते में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वो तमाम समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम पर मंथन करेंगे. नए अध्यक्ष की नियुक्ति में उनकी भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है. 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यूपी संगठन के चुनाव अधिकारी हैं. जल्द ही वो यूपी की दौरा करने वाले हैं. उनका लखनऊ का दौरा फ़ाइनल हो गया है. पीयूष गोयल 23-24 जनवरी को उत्तर प्रदेश आ रहे हैं. इस दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संभावित है. यूपी में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिहाज से पीयूष गोयल का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

रेस में कई नामों को लेकर चर्चा
यूपी बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है. माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी ओबीसी या दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है. इस रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं. इनमें दलित चेहरे के तौर पर पूर्व सांसद रामसकल के नाम की भी चर्चा है. रामसकल आरएसएस प्रचारक से लेकर तीन बार सांसद और एक बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं. दूसरा नाम पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर बताया जा रहा है. ओबीसी चेहरे के रूप में साध्वी निरंजन ज्योति और बाबूराव निषाद का नाम भी आगे आ रहा है. 

यूपी में बीजेपी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया था कि डेढ़ लाख बूथ कमेटी बन चुकी है और 1918 मंडलों का चुनाव कर लिया गया है. राज्य स्तर पर इनकी स्क्रीनिंग का काम चल रहा है. 15 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और इस महीने के आखिर तक नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा. बीजेपी संगठन के चुनाव में आरक्षण की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को शामिल करने पर जोर रहेगा. 

यूपी को मिलेगा एक और 700 किमी लंबा हाईवे, इन 15 जिलों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगा काम

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget