एक्सप्लोरर

Kanpur News: बीच सड़क पर फूटा भ्रष्टाचार का फव्वारा, मेयर ने पिछली सरकार पर दोष मढ़ा

कानपुर में पानी की सप्लाई करने वाली पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी ही पानी दिखने लगा. वहीं, अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं.

Kanpur News: कानपुर की अति व्यस्त सड़क माल रोड पर भ्रष्टाचार का फव्वारा एक बार फिर फूट गया. आपको बता दें कि, कानपुर के पॉश इलाके की मॉल रोड पर बड़े होटल और शोरूम हैं. यहां अचानक बीच सड़क पर तेज आवाज के साथ पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन फट गई और 3 से 4 फुट ऊंची फव्वारे की झड़ी लग गई. हालांकि, छुट्टी के कारण इस रोड पर आवागमन कम था, लिहाजा किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं घटी. अधिकारियों ने इस घटना के बाद एक टेक्निकल कमेटी गठित कर दी है और घटना की जांच में जुट गई है.

पाइप लाइन डालने में हुआ था भ्रष्टाचार

जेएनएनयूआरएम योजना के तहत कानपुर के गंगा बैराज से पूरे शहर में पेयजल के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, जिसमें भ्रष्टाचार चरम पर किया गया था. जेएनएनयूआरएम के तहत शुरू हुई यह योजना को करीब 10 साल बीत गए हैं, लेकिन अक्सर इस में व्याप्त भ्रष्टाचार ऐसे ही फूट कर बाहर निकलता है. माल रोड पर फटी पाइप लाइन से आधे शहर की पेयजल व्यवस्था बिल्कुल ठप हो गई है. शहर के एक हिस्से की लगभग 10 लाख की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है.

मेयर ने पिछली सरकारों को देष देकर झाड़ा पल्ला 

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने बताया कि, यह योजना पिछली सरकारों में शुरू हुई थी, जिसमें पाइपलाइन डालते समय बीच बीच में गैप छोड़ दिया गया, लिहाजा जब-जब सप्लाई तेजी से छोड़ी जाती है तब तक वहां पर पाइपलाइन ना होने पर पानी सड़क फोड़कर बाहर निकल आता है. मेयर ने पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया. वहीं, दूसरी तरफ कानपुर के नगर आयुक्त शिव शरण अप्पा जे एन ने बताया कि, मीडिया के माध्यम से ही इस घटना की जानकारी हुई, जिस पर तत्काल एक टैक्टिकल कमेटी गठित कर दी गई है और घटना की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

Video: तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान की पंक्तियां भूले सपा सांसद एसटी हसन, जमकर हुई फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
राजा भैया और BJP की मुलाकात से संजय निषाद खुश या नाराज? जानें क्या बोले
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
रामपुर में दशहरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 37 जगहों पर होगा रावण दहन
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget