एक्सप्लोरर

Pilibhit News: छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, अब सामने आई ये सच्चाई तो...

UP News: मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसपर गांव की रहने वाली युवती ने झूठे आरोप में केस दर्ज कराया था जिससे वह काफी परेशान था और उसने खुदकुशी कर ली.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छेड़छाड़ के आरोपी युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव की रहने वाली युवती उसपर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने के बाद उसे लगातार धमकी देकर प्रताड़ित कर रही थी. वहीं बार बार पुलिस भी घर पर दबिश देकर परेशान कर रही थी जिससे तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना थाना बरखेड़ा क्षेत्र के परेवा अनूप की है.

क्या था पूरा मामला
दरअसल बीते 16 अगस्त को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी युवक रामनिवास पर उसके गांव की रहने वाली युवती ने घर में घुसकर जबरन छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की थी. इसे लेकर पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रामनिवास के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी कि अचानक सुबह तड़के छेड़छाड़ के आरोपी रामनिवास ने अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. 

Farmer Protest: लखीमपुर खीरी में चल रहा है किसानों का 75 घंटे का महाधरना, इन मांगों के लिए कर रहे हैं प्रदर्शन

परिजनों का आरोप
वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसपर गांव की ही रहने वाली युवती ने झूठे आरोप में केस दर्ज कराया था जिससे वह काफी परेशान था और उसने खुदकुशी कर ली. पूरे मामले को लेकर पुलिस से बात की गई तो सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर युवक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

मृतक के बेटे ने क्या बताया
मृतक के पिता छोटेलाल ने बताया कि गांव की ही रहने वाली युवती ने उसपर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. मैं सुबह गांव के सभापति के पास भी गया था और दोनों के समझौते की बात भी की थी लेकिन युवती लगातार उसे परेशान कर रही थी और धमकी दे रही थी. इसी वजह से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली.

सीओ सिटी ने क्या कहा
सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि, बीते दिनों गांव की ही रहने वाली युवती ने आरोपी रामनिवास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिस मामले में पहले से ही केस दर्ज था और आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. सुबह पता चला कि युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिजनों से तहरीर प्राप्त हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

UP News: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव को मजबूर महिला, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget