एक्सप्लोरर

Pilibhit News: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा- 'जय श्रीराम के नारे पर नहीं...'

Pilibhit Politics: सांसद ने पेपर लीक और 5 सालों से आर्मी, पुलिस में भर्ती न होने को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि जनता नारों पर नहीं, देश के भविष्य और स्वास्थ्य, शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए वोट दे.

Pilibhit News: पीलीभीत (Pilibhit) पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर जमकर निशाना साधा. सांसद ने पेपर लीक और 5 सालों से आर्मी, पुलिस में भर्ती न होने को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जनता भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे पर नहीं, देश के भविष्य और स्वास्थ्य, शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए वोट दे. मैं भी राम भक्त और कट्टर देश भक्त हूं जो आप सबकी आवाज बनकर सबके साथ खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि किसी नेता, जनप्रतिनिधि ने किसान आंदोलन से लेकर पेपर लीक और भर्ती को लेकर आवाज नहीं उठाई.

सरकार पर जमकर हमला बोला
एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने विथरा गांव में सांसद निधि से स्कूल के बच्चों को फर्नीचर उपलब्ध कराया. साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जन समस्याओं को सुनते हुए वरुण गांधी ने अपने संबोधन के दौरान अपनी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. सांसद वरुण गांधी ने कहा कि आप सब लोग देश का भविष्य हैं और भारत माता की जय हो, जय श्रीराम के नारे पर वोट मत दीजिए. मुद्दे की बात पर वोट करो जिससे स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके.

उन्होंने कहा कि हमारे देश में 94% सरकारी बैंकों में लोन उद्योगपतियों को दिया जाता है ना कि गरीब किसानों को. मुझे राजनीति में जात-पात भ्रष्टाचार पसंद नहीं है. लेकिन मैं राजनीति में इसलिए हूं कि मेरी जगह कोई दूसरा आएगा तो 25% कमीशन लेगा.

किसानों का दिया साथ
सांसद वरुण गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चीटिंग, बेईमानी और पेपर लीक की वजह शिक्षा माफिया है. पीलीभीत से या कोई युवा इलाहाबाद से लखनऊ जाकर भर्ती की परीक्षा देता है तो उसमें लगभग 10,000 का खर्च आता है, जिसकी वजह से युवा काफी हताश परेशान हो जाता है. पेपर लीक मामले में शिक्षा माफिया को न जेल भेजा गया और न ही कोई बड़ी कार्रवाई हुई. 5 साल में पुलिस और आर्मी की कोई भर्ती तक नहीं की गई. अग्निवीर योजना के तहत सपने तो दिखाए गए और उसके 4 साल के बाद युवा देश की सेवा करने की वजह आप मनोबल तोड़ रही है. वहीं जब मैंने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को लेकर आवाज उठाई तो लोगों ने मुझे मना किया.

यह भी पढ़ें:-

Khatauli Bypoll: खतौली उपचुनाव के लिए सपा गठबंधन से RLD ने किया उम्मीदवार के नाम का एलान, जानें किसे मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget