एक्सप्लोरर

पीलीभीत में बाढ़ से तबाही, शारदा-देवहा नदी उफान पर, सरकारी दफ्तरों में घुसा पानी

Pilibhit Flood News: शारदा नदी और देवहा नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पीलीभीत की तराई जनपद और दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है. बाढ़ में फंसे कई लोगों को एयरलिफ्ट से रेस्क्यू कराया गया.

Flood in Pilibhit News: लगातार हुई बारिश से शारदा और देवहा नदी का जल स्तर अब मैदानी इलाकों में श्राप बनता साबित हो रहा है. पीलीभीत की तराई जनपद में शारदा और देवहा नदी किनारे स्थित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है, तो वहीं जिला मुख्यालय में शहर में घरों तक देवहा के बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है.

वहीं डीएम आवास से लेकर पूरी आफिसर्स कालोनी भी पूरी तरह जलमग्न है. अफसरों ने अपने घरों को छोड़कर होटलों में ठिकाना बना लिया है. वहीं शारदा किनारे बाढ़ में फंसे लोगों का एनडीआरएफ की टीम जिला प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक ले जाने में जुटी है. पीलीभीत में शारदा और देवहा नदी के कहर के चलते शारदा किनारे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है.

बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट से रेस्क्यू

कई एकड़ किसानों की फसल शारदा ने निगल ली तो ग्रामीणों के झोपडीनुमा आशियाने पानी के तेज बहाव में बह गए. आलम यह की जहां जिसे जैसे मौका मिला ऊंचे पर छतों पर लोग आसरा लिए हुए डरे सहमे मदद की गुहार कर रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन एसडीएम और पुलिस फोर्स के साथ एनडीआरएफ की टीम एयरलिफ्ट से बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में जुटे है. कल से अब तक बाढ़ में फंसे छतों और पेड़ो पड़ टिके करीब 07 लोगों को एयरलिफ्ट से रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई है. वहीं बाढ़ चकियो के माध्यम से राहत बचाव कार्य अभी जारी है.

देवहा नदी में बढ़ते जलस्तर से पीलीभीत में तबाही 

शारदा के कहर के चलते जहां कई गांव बाढ़ से प्रवाहित है तो वहीं देवहा नदी के कहर से पूरा शहर त्रस्त है. देवहा के प्रकोप में पूरी अफसरों के घर ऑफिसर्स कालोनी से लेकर शहर के बेनी चौधरी मोहल्ले से लेकर आस पास के इलाके पक्के मकान सरकारी दफ्तर पूरी तरह से डूब गए हैं.

पानी मे आये मगरमच्छ जगह जगह से निकल कर घरों में घुस रहे हैं, जिसको लेकर वन विभाग और नगर पालिका टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुटी है. शहर हो या गांव हर तरफ पानी पानी से त्राहि माम मची हुई है. घर दुकान दफ्तर हर तरह पानी का कर्फ्यू सा लग रहा है.

ये भी पढ़ें: यूपी में कितने रुपये किलो बिक रही दाल? योगी सरकार के मंत्री ने जो बताया वो सुनकर छूट जाएगी हंसी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget