एक्सप्लोरर

Pilibhit News: पीलीभीत में शादी समारोह से लौट रहे दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, केस दर्ज

Pilibhit Crime: पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर बीते कई दिनों से अनबन चली आ रही थी. जो कल बीती रात बलवा मारपीट में तब्दील हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Pilibhit Crime News: पीलीभीत (Pilibhit) में शादी समारोह से लौट रहे दो पक्षों के बीच हाईवे (Highway) पर जमकर मारपीट व खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत करवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. ये पूरी घटना थाना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल राजमार्ग 730 की है.

दरअसल बीती रात थाना सेहरा मऊ उत्तरी क्षेत्र ग्राम बारी भुजिया निवासी अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, गुड्डू सिंह पूरनपुर मैरिज हॉल से घर वापसी लौट रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाईवे पर पूर्व प्रधान चेन्नई सिंह हरदीप सिंह अमनदीप सिंह हरजीत सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगो ने कार सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. यही नहीं उन्होंने तमंचा लहराते हुए फायरिंग भी कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस मामले में थाना अध्यक्ष पूरनपुर द्वारा दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर गैंगवार जानलेवा हमला करने एवं बलवा समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर बीते कई दिनों से अनबन चली आ रही थी. जो कल बीती रात बलवा मारपीट में तब्दील हो गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. 

इस घटना में घायल गुरमुख सिंह ने बताया कि वो शादी समारोह से मथना रॉयल किंगडम से वापस लौट रहे थे, इसी बीच एसबीआई बैंक के पास सूरज प्रधान, चेन्नई सिंह ने दबंग साथियों के साथ लाठी डंडे से उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी. वहीं दूसरी पक्ष के घायल हरदीप सिंह ने कहा कि वो अपने बच्चे को लेकर जा रहा था, उसी बीच आपसी रंजिशन गुरमुख सिंह, गुडुडु सिंह ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी और मारपीट करने लगे.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात पूरनपुर क्षेत्र निवासी कुछ लोग माधौटांडा क्षेत्र में शादी से लौटते समय दो पक्षों में शराब के नशे में धुत होकर जमकर मारपीट कर फायरिंग की सूचना मिली थी. दोनों पक्षो के घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर केस भी दर्ज कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: क्या बीएसपी के बाद सपा के फैसलों से भी बीजेपी को हो रहा फायदा? जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget