एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी के लिए BJP से बाहर क्यों बंद हैं रास्ते? जानिए वजह

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन शुरू हो गया है. इस चरण में आठ सीटों पर चुनाव होगा. लेकिन इस चरण की पीलीभीत लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के तहत उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए राज्य की पीलीभीत समेत आठ सीटों पर नामांकन बुधवार से शुरू हो गया. नामांकन शुरू होने के बाद देर शाम को वरुण गांधी के लिए बीजेपी से बाहर समाजवादी पार्टी या इंडिया गठबंधन में रास्ते बंद हो गए. लेकिन इसके पीछे दो खास वजह बताई जा रही है. 

दरअसल, सपा ने बुधवार को पीलीभीत सीट से भगवत सरन गंगवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. जिसके बाद वरुण गांधी के पीलीभीत से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है. हालांकि राजनीति के जानकार बताते हैं कि बीजेपी से बाहर वरुण गांधी के लिए हर रास्ते पहले के ही बंद हैं. इसकी वजह है, उनकी मां और बीजेपी सांसद मेनका गांधी का राजनीतिक सफर. 

कांग्रेस के बाहर रहा विकल्प
संजय गांधी के निधन के बाद मेनका गांधी का पूरी राजनीतिक सफर हमेशा कांग्रेस के खिलाफ रहा है, खास तौर पर कहा जाए तो गांधी परिवार से अलग ही वह अपने लिए रास्ते बनाते रही हैं. यही वजह है कि बीजेपी उनके लिए सीधा और आसान विकल्प है. वरुण गांधी के सपा के साथ न जाने के पीछे भी यही बड़ा कारण रहा है क्योंकि सपा अभी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. 

इसी को आधार बताते हुए राजनीति के विषेशज्ञ कहते हैं कि वरुण गांधी के सपा में जाने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस की है. सपा इस वक्त यूपी में कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ जाकर वरुण गांधी के लिए रास्ते बनाने के मुड में नजर नहीं आ रही है. इसकी वजह से राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव ने उनके आने की बात संगठन पर टालकर छोड़ दी.

Lok Sabha Election 2024: सपा का बड़ा फैसला, वरुण गांधी के लिए बंद हुए रास्ते, अब नहीं बचा विकल्प

मां ने हर बार बेटे के लिए छोड़ी सीट
वरुण गांधी के लिए सपा में आने में एक और बाधा उनकी मां का सियासी सफर है. परिवार से अलग होने पर हमेशा से मेनका गांधी का सियासी सफर बीजेपी के साथ ही रहा है. जबकि वरुण गांधी का सियासी सफर हमेशा उनकी मां के साए में चलता रहा है. 2009 में जब वह पहली बार चुनाव लड़े तब उन्होंने मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ा. 

इसके बाद फिर 2014 में उन्होंने सुल्तानपुर में चुनाव लड़ा, जहां 2009 में मेनका गांधी लोकसभा का चुनाव जीती थीं. इसके बाद फिर पीलीभीत से 2019 में वरुण गांधी फिर चुनाव लड़े, जहां 2014 में मेनका गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ा और फिर जीत दर्ज की थी. यानी देखा जाए तो हर बार मेनका गांधी ने अपनी सीट बेटे वरुण गांधी के लिए छोड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget