एक्सप्लोरर

पूर्णागिरी धाम में भक्ति का सैलाब, आतंकी अलर्ट के बीच मां के दर पर भक्तों का लगा तांता

नवरात्रि के 6वें दिन पूर्णागिरी धाम में भक्ति का सैलाब देखने को मिला। देश में आतंकी अलर्ट जारी के बीच मां के दर पर भक्तों का तांता नजर आया। पूर्णागिरी में लगे मेले में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। शारदीय नवरात्रि के 6वें दिन माता पूर्णागिरी धाम में हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन करने कई किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मां के भक्तों ने शारदा नदी में स्नान किया और फिर विधि विधान के साथ माता पूर्णागिरि के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि पूर्णागिरी धाम उत्तराखंड के जनपद चम्पावत के सीमांत नगर टनकपुर से 14 किलोमीटर दूर स्थित है। शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि के छठे दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन किए।

मान्यता के अनुसार, दक्ष प्रजापति की पुत्री सती ने अपने पति महादेव के अपमान के विरोध में उनके द्वारा आयोजित यज्ञ कुंड में कूदकर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। तब शोक और क्रोध युक्त महादेव सती के शरीर को लेकर कैलाश की ओर जा रहे थे, तभी भगवान विष्णु ने उन्हें शांत करने के लिए अपने चक्र से माता सती के शरीर को 51 टुकड़ों में बांट दिया। तब जहां-जहां सती के शरीर के टुकड़े गिरे, वहां-वहां शक्ति पीठ स्थापित हुआ। इस क्रम में पूर्णागिरि शक्ति पीठ स्थल पर माता सती की नाभि गिरी थी। माता सती के नाभि स्थल के रूप में मां पूर्णागिरी की पूजा की जाती है।

इस शक्तिपीठ में हर साल शारदीय नवरात्रों में नौ दिनों तक मेला लगता है, जिसमें देश और विदेश के लाखों की संख्या में भक्त शामिल होते हैं और माता के दर्शन करते हैं। चैत्र माह में शुरू होने वाले नवरात्रों के समय भी यहां भव्य मेले का आयोजन होता है। ये मेला 60 से 90 दिनों तक चलता है। ये भी मान्यता है कि माता के दर्शन कर भक्त, उनसे जो भी मनोकामना मांगते हैं, वो जरूर पूरी होती है।

वहीं, मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्णागिरी धाम की भौगोलिक स्थिति नेपाल सीमा से सटी होने और देश में आतंकी हमले की अलर्ट के चलते मेले में आए लोगों की सुरक्षा में स्थानीय पुलिस, नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानो की सयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। मेले में आने जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की तलाशी की जा रही है। सुरक्षा जांचों में होने वाली दिक्कतों के बावजूद भक्तों में जोश बना हुआ है, रोज हजारों की संख्या में मां के दर पर भक्त पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

अखण्ड ज्योति देगी मनचाहे फल जानिए क्या है सही विधि

जानिए मां कात्यायनी के महात्म और पूजा विधि के बारे में | Naratri | ABP Ganga

जानिए क्या है स्कंदमाता की पूजा का विधान ? | ABP Ganga

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget