एक्सप्लोरर

Phoolpur ByPolls 2024: फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में BJP से ये नाम रेस में सबसे आगे, इन पर संघ लगा सकता है मुहर!

फूलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के रणनीतिकारों की बैठक में एक नाम को हरी झंडी दे दी गई है.

UP ByPolls 2024: संगम नगरी प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जहां दो हफ्ते पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, वहीं नामांकन में सिर्फ चार दिन बचा होने के बावजूद बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. बीजेपी के टिकट को लेकर वैसे तो तकरीबन पचास लोगों ने दावेदारी की है, लेकिन मामला अब तीन से चार नाम के बीच फंसा हुआ है. केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में भी सिर्फ चार नामों पर ही चर्चा हुई है. हालांकि माना यह जा रहा है कि पार्टी ने फूलपुर सीट से अपना उम्मीदवार तय कर लिया है और कल तक प्रत्याशी के नाम का औपचारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया जाएगा. 

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने फूलपुर सीट पर ओबीसी वर्ग से ही उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. क्षेत्रीय कमेटी ने प्रदेश में चार नाम भेजे थे. प्रदेश कमेटी ने इनमें से एक नाम काट दिया और केंद्रीय नेतृत्व को सिर्फ तीन नाम ही भेजें. हफ्ते भर पहले नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी उपचुनाव कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक में इन्हीं तीन नामों पर चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में एक नाम पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है. पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भी नई दिल्ली में होनी है. उम्मीद है कि आज की बैठक में औपचारिक तौर पर अंतिम फैसला हो जाएगा और कल तक यूपी की दूसरी सीटों के साथ ही फूलपुर सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. 

काशी प्रांत से प्रदेश नेतृत्व को चार नाम भेजे
ABP न्यूज़ के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि काशी प्रांत से प्रदेश नेतृत्व को जो चार नाम भेजे थे, उनमें सबसे पहला नाम पूर्व विधायक दीपक पटेल का था. दूसरा नाम प्रयागराज के गंगापार की जिलाध्यक्ष कविता पटेल का था. इसके अलावा पार्टी नेता चंद्रकेश पाल और मनोज निषाद के नाम भी भेजे गए थे. प्रदेश कमेटी ने इनमें से मनोज निषाद का नाम हटा दिया था और दीपक पटेल व कविता पटेल के साथ ही चंद्रकेश पाल का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था. हफ्ते भर पहले दिल्ली में हुई बैठक में इन्हीं तीनों नाम पर विस्तार से चर्चा भी हुई थी. 

जानकारी के मुताबिक संघ की रिपोर्ट में भी पूर्व विधायक दीपक पटेल को सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया गया है. दीपक पटेल की मां केशरी देवी पटेल 2019 में फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर ही सांसद चुनी गई थी. हालांकि पार्टी ने इस बार के चुनाव में पार्टी ने केशरी देवी पटेल का टिकट काट दिया था और उनकी जगह प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि प्रवीण पटेल सिर्फ चार हजार वोटो से ही चुनाव जीत सके थे. वह अपनी फूलपुर विधानसभा सीट में तकरीबन अठारह हजार वोटों से पिछड़ गए थे.  

UP में सपा-कांग्रेस में फंसा पेच, इन सीटों पर अड़ी पार्टी, अजय राय के बयान से मिले ये संकेत

ऐसे में पार्टी फूलपुर सीट को लेकर कोई प्रयोग करने की स्थिति में नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के रणनीतिकारों की बैठक में दीपक पटेल के नाम को हरी झंडी दे दी गई है. अगर कोई वीटो नहीं लगा तो पूर्व विधायक दीपक पटेल का नाम लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि बीजेपी अक्सर एन वक्त पर चौकाने वाले फैसला लेती रहती हैं, ऐसे में औपचारिक ऐलान के बिना सिर्फ कयासबाजी ही की जा सकती है. वैसे पार्टी के अंदरखाने दूसरी पार्टी के एक नेता के साथ ही वोटो का ध्रुवीकरण करा सकने वाले एक चौंकाने वाले नाम पर भी मंथन होने की बात सामने आई है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
चमोली टनल हादसे में 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, 2 की तलाश, 14 जीवित
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget