एक्सप्लोरर

UP में सपा-कांग्रेस में फंसा पेच, इन सीटों पर अड़ी पार्टी, अजय राय के बयान से मिले ये संकेत

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस गया है. कांग्रेस पार्टी पांच से कम सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है.

UP Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पेंच फंसता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को दो सीटें ऑफर की है जिस पर कांग्रेस पार्टी की ओर से कड़ा रुख अपनाया गया है. कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार नही हैं. एबीपी न्यूज से फोन पर हुई बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वो पांच से कम सीटों पर मानेंगे. 

समाजवादी पार्टी ने नौ में से सात सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं, सपा ने खैर और गाजियाबाद सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं. जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी में नाराजगी देखने को मिल रही है. दावा है कि अगर कांग्रेस को दो से ज़्यादा सीटें नहीं दी गई तो वो उपचुनाव से दूरी बना सकती है. यहीं नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव में सपा के समर्थन में प्रचार भी नहीं करेंगे. 

उपचुनाव से दूरी बना सकती है कांग्रेस
अजय राय ने एबीपी न्यूज से कहा कि वो पांच कम सीटों पर समझौता नहीं करेंगे. हमने इस संबंध में हाईकमान को प्रस्ताव भेजा है. जिसमें कहा है कि हम भाजपा और उसके सहयोगियों की जीती सीटें मांग रहे हैं. जो सीटें पहले सपा के खाते में थी उनकी मांग नहीं की गई है. कांग्रेस पार्टी किसी दबाव में नहीं झुकेगी, पार्टी को खड़ा करने के लिए पांच सीटें चाहिए, नहीं तो किसी भी सीट पर नहीं लड़ेंगे और ना चुनाव प्रचार करेंगे, ना सहयोग करेंगे.

अजय राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को विश्वास में लिए बिना अपने सात उम्म्मीदवारों की घोषणा कर दी है. ये गठबंधन धर्म के खिलाफ है. यूपी में कांग्रेस की अवहेलना करना ठीक नहीं है. समाजवादी पार्टी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है. बीजेपी से अकेले मुकाबला करना सपा के लिए आसान नहीं होगा. लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जी की भी भूमिका थी. जिसकी वजह से यूपी में बीजेपी के विजयी रथ को रोका जा सका. 

कांग्रेस हाईकमान को भेजा प्रस्ताव
अजय राय ने कहा कि सपा, कांग्रेस पार्टी को हल्के में ना ले. बिना सम्मानित सीटें पाये गठबंधन को कांग्रेस के कार्यकर्ताओँ का सहयोग नहीं मिलेगा. उप चुनाव में सीटों के बंटवारे का असर 2027 के चुनावी गठबंधन पर भी पड़ेगा. समाजवादी पार्टी को ये सोचना पड़ेगा. कांग्रेस यूपी में सपा की मोहताज नहीं है. उन्होंने हाईकमान से अपील की कि इस बारे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात की जाए. 

बता दें कि यूपी की नौ सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर में उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. 25 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है और सपा-कांग्रेस में अभी तक सीटों को लेकर फाइनल बातचीत नहीं हो पाई है. सूत्रों की माने तो सपा कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीटें देने के ही मूड में है जिसे लेकर दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ गया है.  

बहराइच हिंसा पर रामगोपाल मिश्रा से जुड़े बयान पर नूपुर शर्मा ने मांगी माफी, कहा- 'जो सुना था..'

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget