एक्सप्लोरर

नोएडा: परीक्षा में फेल होने के फोबिया से सुसाइड करने वाली छात्रा, 70% अंकों से पास

परीक्षा में फेल हो जाने के फोबिया के चलते नोएडा की एक मेधावी छात्रा ने पंखे से लटककर दो दिन पूर्व अपनी जान दे दी थी। उसकी मौत के बाद अब जो उसका हाई स्कूल रिजल्ट आया है, उसमें वह 70 फीसदी अंकों के साथ पास हुई है।

नोएडा, एबीपी गंगा। परीक्षा में फेल हो जाने से जिंदगी की दौड़ में पीछे छूट जाने का डर छात्रों में ऐसा तनाव पैदा कर रहा है, जिस कारण वे अपनी जान दे रहे हैं। ऐसे ही परीक्षा में फेल हो जाने के फोबिया के चलते नोएडा की एक मेधावी छात्रा ने पंखे से लटककर दो दिन पूर्व अपनी जान दे दी थी। उसकी मौत के बाद अब जो उसका हाई स्कूल रिजल्ट आया है, उसमें वह 70 फीसदी अंकों के साथ पास हुई है।

अंग्रेजी में फेल होने का था डर, लेकिन हासिल किए इतने अंक

जानकारी के मुताबिक, छात्रा को अंग्रेजी के विषय में फेल होने की सबसे ज्यादा आशंका थी, लेकिन इस विषय में फेल होना तो दूर की बात है, उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं। परिजनों को इस बात का मलाल है कि वे अपने बेटी के दिल में घर कर गए इस डर को निकाल न पाए। यही कारण है कि आज उनकी मेधावी बेटी उनके बीच नहीं है।

नोएडा: परीक्षा में फेल होने के फोबिया से सुसाइड करने वाली छात्रा, 70% अंकों से पास

बेटी की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

बेटी की मौत के दो दिन बाद आए हाई स्कूल के उसके रिजल्ट को देखकर उड़ीसा से नोएडा आकर मोरना में रह रहे राऊत परिवार के लोग स्तब्ध हैं। मां तो बिल्कुल पत्थर जैसी हो गई है, बेटी को याद करके उसकी आंखों से आंसू झरने लगते हैं और वह बोलती है कि अब इतने अच्छे रिजल्ट का क्या करें, जिसने उसकी बेटी को ही छीन लिया है। पिता कहते हैं मेरी बेटी बहुत अच्छी थी, हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहती थी। वह बाहर भी ज्यादा नहीं जाती थी, लेकिन हमने उसे पूरी आजादी दी हुई थी। जब वह अंग्रेजी का पेपर देकर आई थी, तभी से वह कह रही थी कि परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर लंबे होने के कारण उसके कुछ प्रश्न छूट गए हैं, जिससे उसे डर है कि कहीं वह फेल ना हो जाए।

नोएडा: परीक्षा में फेल होने के फोबिया से सुसाइड करने वाली छात्रा, 70% अंकों से पास

छात्रा ने पंखे से लटककर दे दी थी जान 

यही डर शर्मिष्ठा राऊत के जीवन में धीरे- धीरे ऐसा घर कर गया कि सिर्फ फेल होने के डर से उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। शर्मिष्ठा एक मेधावी छात्रा थी। यह उसके घर पर रखी उसकी ट्राफिया और उसके सर्टिफिकेट बताते हैं। उसे पेंटिंग में भी शौक था और उसने कई अवार्ड जीते थे। लेकिन परीक्षा के फोबिया या भय हम चाहे जो भी कहे उसने इस मेधावी छात्रा की जान ले ली।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget