एक्सप्लोरर

मथुरा: जेल में बंद पीएफआई के चार सदस्यों की जमानत खारिज, हाथरस केस में दंगे फैलाने की साजिश का लगा था आरोप

हाथरस मामले में यूपी में जातीय हिंसा फैलाने की साजिश रचने में पीएफआई के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से मोबाइल, भड़काऊ साहित्य और कुछ पंपलेट बरामद हुई थी.

मथुरा: एडीजी कोर्ट ने पीएफआई के तीनों सदस्यों की जमानत को खारिज कर दिया है. आरोपियों पर हाथरस में विदेशी फंडिंग के जरिए दंगा फैलाने की साजिश करने और राजद्रोह का आरोप है.

आपको बता दें कि, 5 अक्टूबर को दिल्ली से हाथरस जाते वक्त मथुरा जिले के मांट थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे से पीएफआई के 4 सदस्य अतीकुर्रहमान पुत्र रौनक अली (मुजफ्फरनगर), मोहम्मद आलम पुत्र लईक (रामपुर), कप्पन सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद मल्लपुरम (केरल) और मसूद अहमद पुत्र शकील (बहराइच) को गिरफ्तार किया गया था. जिनके कब्जे से मोबाइल ,भड़काऊ साहित्य और कुछ पंपलेट बरामद हुई थी.

जातीय दंगे फैलाने की साजिश का आरोप

पीएफआई के चारों सदस्यों पर विदेशी फंडिंग के जरिए हाथरस में जातीय दंगा फैलाने की साजिश करने और राजद्रोह का आरोप लगा था. जिसके तहत चारों आरोपियों को जेल भेजा गया था. पहले पूरे मामले की क्राइम ब्रांच जांच कर रही थी, लेकिन सरकार ने इस जांच को एसटीएफ के लिए ट्रांसफर कर दिया था.

पीएफआई के चार सदस्यों में से तीन सदस्य मसूद अहमद, आलम और अतीकुर्रहमान ने मथुरा कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पिछले तीन दिनों से लगातार आरोपी पक्ष के अधिवक्ता और अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी अधिवक्ताओं के बीच बहस हुई. दोनों ने कोर्ट में अपना अपना पक्ष रखा. आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 11, मयूर जैन ने केस की गंभीरता को देखते हुए पीएफआई के तीनों सदस्यों की बेल को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें.

यूपी: मंदिर में नमाज़ पढ़ने के मामले में गिरफ्तार फैसल ने अदालत में दायर की जमानत अर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget