एक्सप्लोरर

देहरादून: पासपोर्ट बनवाने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी, युवाओं में दिखा उत्साह

केंद्र सरकार द्वारा पासपोर्ट बनाने के प्रक्रिया सरल किये जाने के बाद लोगों में उत्साह साफ दिख रहा है। देहरादून में पासपोर्ट के लिये जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। युवाओं में ज्यादा उत्साह दिख रहा है।

देहरादून, एबीपी गंगा। केंद्र सरकार की पहल के बाद पासपोर्ट बनवाने वालों की होड़ लगने लगी है। ऐसा हम नहीं बल्कि केंद्र सरकार उत्तराखंड रिजन के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। पासपोर्ट के लिए विदेश मंत्रालय ने नियमों में सरलीकरण करने के साथ ही जनजागरूकता के लिए क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों की भी अहम भूमिका को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आखिर क्या हुआ है बदलाव, कितना फर्क पड़ा, किन लोगों के लिए है पासपोर्ट बनना जरूरी? एबीपी गंगा की खास रिपोर्ट

पासपोर्ट का नाम सुनते ही दिमाग में एक ही बात सामने आती है कि पासपोर्ट के जरिए विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। जी हां, पासपोर्ट एक तरीके से भारतीय नागरिकता का पहचान पत्र होता है। जिसके जरिये किसी देश घूमने, पढ़ने, नौकरी करने जा सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों को देखे तो पासपोर्ट बनाने के लिए लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है और भारी संख्या में लोग, हर साल पासपोर्ट बना रहे हैं। रोजाना देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय में करीब 350 से 400 लोगों के अपॉइंटमेंट रहते हैं।

पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया है बेहद आसान

साल 2018 में केंद्र सरकार में पासपोर्ट बनाने के नियमों में कुछ बदलाव कर पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया और आसान कर दी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति कही से भी ऑनलाइन पासपोर्ट का फॉर्म भर सकता है। और किसी भी राज्य के पासपोर्ट ऑफिस में वेरिफिकेशन के लिए अपॉइंटमेंट ले सकता है। हालांकि अपॉइंटमेंट के दौरान ओरजिनल डॉक्यूमेंट लगाकर अधिकारी को दिखाने होते है। जांच के बाद अधिकारी पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ देता है। अगर आपके डॉक्यूमेंट पूरा है और सही है तो पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया में करीब 15-20 दिन का समय लगता है। और यही वजह है कि पिछले साल से लोगों में पासपोर्ट बनाने की और रुचि बढ़ी है।

प्रदेश में सात जगह है पासपोर्ट सेवा केंद्र

मौजूदा समय में प्रदेश के सात क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। जिसमे देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, श्रीनगर, रुड़की व रुद्रपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले गए हैं। हालांकि पहले सिर्फ देहरादून में ही पासपोर्ट ऑफिस था जिस वजह से लोगों को पासपोर्ट बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल जाने से लोगों को देहरादून की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।

18-30 साल के युवा कर रहे हैं सबसे ज्यादा आवेदन

देहरादून में पासपोर्ट बनाने के लिए हर साल भारी संख्या में लोग आवेदन भर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसके साथ ही हर साल आवेदन करने वालों में 18 से 30 साल के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा करीब 50-52 फीसदी रही है। साल 2018 की बात करें तो कुल 1,12,368 लोगों ने आवेदन किया था।

एक नजर में आंकडें - साल 2016 में कुल 72,124 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमे से 52,653 पुरुष व 19,471 महिलाओं के आवेदन शामिल हैं। और कुल आवेदन में से 18 से 30 साल के युवाओं के आवेदन करने की संख्या 37,487 रही है।

- साल 2017 में कुल 88,819 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमे से 63,351 पुरुष व 25,468 महिलाओं के आवेदन शामिल हैं। और कुल आवेदनों में से 18 से 30 साल के युवाओं के आवेदन करने की संख्या 45,852 रही है।

- साल 2018 में कुल 1,12,368 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमे से 78,040 पुरुष व 34,328 महिलाओं के आवेदन शामिल हैं। और कुल आवेदनों में से 18 से 30 साल के युवाओं के आवेदन करने की संख्या 53,754 रही है।

- साल 2019 में मई महीने तक करीब 47,955 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पंखे से लटककर दी जान
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
CM योगी ने विधि-विधान से किया महानिशा पूजन व हवन, जगत कल्याण की प्रार्थना
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी
अमेठीः गुरु गोरखनाथ तपोस्थली के निर्माण कार्यों में देरी पर भड़के DM, जताई नाराजगी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget