एक्सप्लोरर

Lockdown के कारण प्रयागराज में फंसे अस्थि विसर्जन- पिंड दान करने आए हजारों लोग

Lockdown के कारण प्रयागराज में फंसे अस्थि विसर्जन- पिंड दान करने आए हजारों लोग। बंद के कारण सनातन हिंदू धर्म के लोग धैर्य का परिचय दे रहे हैं और उन्होंने अपने मृत परिजनों के अस्थि कलश बंद खुलने तक पेड़ों पर टांग दिए हैं।

प्रयागराज, एजेंसी। लॉकडाउन की वजह से देशभर के हजारों की संख्या में लोग प्रयागराज में फंस गए हैं। ये वो लोग हैं, जो यहां दिवंगत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन और पिंडदान जैसे मृत्यु संस्कारों के लिए यहां आए थे।

झारखंड से अस्थि विसर्जन करने प्रयागराज आए एक परिवार के लोग बंद के कारण यहीं फंस गए, जिसके कारण उनके परिवार के अन्य लोगों ने उनके घर में तेरहवीं के भोज का आयोजन किया। झारखंड में बोकारो के रहने वाले कपिल देव महली बताते हैं, 'अस्थि विसर्जन करने के अगले ही दिन बंद लागू हो गया था, जिसके कारण हम यहीं फंस गए। हमने परिवार के अन्य लोगों को फोन पर अस्थि विसर्जन की सूचना दी और उन्होंने वहां तेरहवीं के भोज का आयोजन किया।'

Prayagraj-Bone-Immersion1 इसी तरह असम के रांगिया से पिंडदान करने प्रयागराज आया 27 लोगों का समूह भी बंद के कारण यहां फंस गया है।रांगिया से आए सुनील राय ने बताया, 'हम गांव वापस जाकर लोगों को भोज देंगे। इस समय पूरे देश में संकट आया है, इसलिए हम भी मजबूर हैं। हालांकि हमारे तीर्थ पुरोहित ने हम सभी के रहने और खाने का पूरा इंतजाम कर रखा है और हमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।'

तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि जनता कर्फ्यू के बाद ही बड़ी संख्या में यजमान विमानों से अपने-अपने शहर चले गए थे, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर करीब 50 लोग ट्रेनें बंद होने के कारण वापस नहीं जा सके और उनके रहने-खाने की व्यवस्था तीर्थ पुरोहित कर रहे हैं। इनमें असम, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के लोग शामिल हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लागू बंद ने अस्थि विसर्जन पर भी विराम लगा दिया है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू किए गए बंद के कारण सनातन हिंदू धर्म के लोग धैर्य का परिचय दे रहे हैं और उन्होंने अपने मृत परिजनों के अस्थि कलश बंद खुलने तक पेड़ों पर टांग दिए हैं। राधा कृष्ण निशान वाले झंडे के तीर्थ पुरोहित श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि भारत में अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज का विशेष महत्व है और पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश से लोग यहां अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि अस्थि विसर्जन का कार्य पहले कभी नहीं रुका, लेकिन कोरोना वायरस के चलते देशभर में बंद लागू होने से लोगों ने अस्थि विसर्जन का कार्य स्थगित कर दिया है और अस्थि कलश पेड़ों पर टांग दिए हैं। बता दें कि प्रयागराज में प्रतिदिन कम से कम 1000 लोग अस्थि विसर्जन के लिए आते हैं।

Prayagraj-Bone-Immersion2 मध्य प्रदेश के कटनी जिले के निवासी दीपक तिवारी ने बताया कि उनके मामा के लड़के अजय द्विवेदी की बीमारी से मौत हो गई और बंद के चलते वह प्रयागराज नहीं आ सके, इसलिए उन्होंने अस्थि कलश आम के पेड़ पर टांग दिया है। बंद खुलने पर वह प्रयागराज आकर गंगा नदी में अस्थि विसर्जित करेंगे। ओड़िशा के जगन्नाथपुरी में त्रिलोचनपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर आचार्य ने बताया कि उनकी बेटी प्रमिल उर्फ टिकली की मौत 27 मार्च को हो गई थी और उन्होंने बंद के चलते उसकी अस्थियां दीवार में खोह बनाकर उसमें रख दी हैं। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के विनीत सिंह बघेल ने बताया कि उनकी दादी का निधन 25 मार्च को हो गया था और सीमा सील होने की वजह से वह अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज नहीं आ सके, इसलिए उन्होंने अस्थि कलश को पेड़ के नीचे गाड़ दिया है ताकि कोई उसके साथ छेड़छाड़ न कर सके। वह बंद खुलने पर अस्थियां लेकर प्रयागराज के लिए निकलेंगे। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रवक्ता पंडित अमित राज वैद्य ने बताया कि देशभर में पिंडदान प्रयाग, काशी और गया में होता है जिसमें अस्थि विसर्जन प्रयागराज में ही होता है। बंद खुलने के बाद प्रयागराज में गंगा के तट पर अस्थि विसर्जन करने वालों का मेला देखने को मिलेगा क्योंकि बड़ी संख्या में लोग एक साथ प्रयागराज पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus News तब्लीगी जमात से जुड़े मामलों से बढ़ रहा है कोरोना संकमण का ग्राफ....5 नये केस...यूपी में 415 पहुंचा आंकड़ा Coronavirus updates आगरा में नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण...आज पांच नये पॉजिटिव केस....सभी जमात से जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget