एक्सप्लोरर

Prayagraj: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर चलेगा प्राधिकरण का हथौड़ा

भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने कोर्ट में खुद ही कहा था कि वे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा देंगे. लेकिन चार महीने बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया. अब प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है. वहीं, बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसके तहत विजय मिश्रा के कमर्शियल काम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण को लेकर कदम उठाया जा सकता है.

बता दें कि, अल्लापुर में विजय मिश्रा का कामर्शियल काम्पलेक्स विजय टावर है. काम्पलेक्स में ऊपरी दो मंजिलें अवैध रुप से बनी हैं. अल्लापुर इलाके में पुलिस चौकी के ठीक सामने यह चार मंज़िला करोड़ों की इमारत बनी है. भदोही के बाहुबली और दबंग विधायक विजय मिश्र पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है.

सिर्फ दो मंजिल का ही नक्शा पास था

विजय मिश्रा के इस काम्प्लेक्स में बेसमेंट समेत नीचे की दो मंज़िलों पर बीस से ज़्यादा दुकानें और शोरूम थे. जबकि ऊपर की दो मंज़िल पर आफ़िसेज़ और लाज चलते थे. प्रयागराज विकास प्राधिकरण से सिर्फ दो मंज़िल का ही नक्शा पास था. जबकि ऊपर की दो मंज़िल अवैध तरीके से बनवाई गई थी. विजय मिश्र के परिवार ने हाईकोर्ट में अंडरटेकिंग दी थी. अवैध निर्माण को खुद ही गिराए जाने की बात कोर्ट में कही थी.

अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का दिया था ठेका

काम्प्लेक्स को पूरी तरह ध्वस्त होने से बचाने के लिए विजय मिश्र के परिवार ने शंभू नाथ गुप्ता नाम के एक कांट्रैक्टर को ठेका दिया था. काम्प्लेक्स की ऊपर की दो मंज़िल को गिराने का ठेका दिया गया था. लगभग 4 महीने बीत जाने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया. जिसके बाद अब पीडीए धवस्त करने की कार्रवाई शुरू कर रहा है.

पीडीए जोनल अधिकारी आलोक पाण्डेय के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. विजय मिश्र के करोड़ों के आशियाने को सरकारी अमला पहले ही पांच नवम्बर को जमीदोंज कर चुका है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget