एक्सप्लोरर

PCS Pre Exam में लगे होंगे AI कैमरे, गर्दन घुमाने पर होगा अलर्ट जारी! परीक्षार्थी पर होगी कार्रवाई

परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग भी किया जा रहा है. अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा हॉल में नहीं लाया जा सकेगा.

PCS Pre Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा के लिए फिरोजाबाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह मस्टर्ड है. पीसीएस-प्री की परीक्षा के लिए फिरोजाबाद जनपद में 13 केंद्र बनाए गए हैं. इन 13 केद्रों पर 5447 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी (विकास) विशु राजा की अध्यक्षता में आगामी 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली सम्मिलित/राज्य/प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारियों को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई. 

इस बैठक में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की टीम ने भी हिस्सा लिया. आयोग से भेजे गए समन्वयक राकेश पटेल ने भी बैठक में भाग लिया. बैठक में परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही, इस बार परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग भी किया जा रहा है. अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा हॉल में नहीं लाया जा सकेगा.

इनक्लोजर रूम बनाया जाएगा
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई है, जहां वे अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सुविधा के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक केंद्र पर इनक्लोजर रूम बनाया जाएगा. इसके अलावा, सभी केंद्रों पर मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती की जाएगी ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका नियंत्रण सीधे लोक सेवा आयोग से होगा. परीक्षा दो पालियों में होगी और जनपद में कुल 13 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 9 केंद्र फिरोजाबाद मुख्यालय में, 3 शिकोहाबाद में और 1 सिरसागंज में स्थित हैं. 

इस परीक्षा में कुल 5447 परीक्षार्थी भाग लेंगे. परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में डीएवी इंटर कॉलेज, दाऊ दयाल बालिका इंटर कॉलेज, दाऊ दयाल महिला पीजी कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, सीएल जैन कॉलेज शिकोहाबाद में स्थित बीडीएम बालिका कॉलेज, एके कॉलेज सिरसागंज और श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज शामिल हैं. इस मौके पर लोक सेवा आयोग से आए समन्वयक राकेश पटेल ने कहा कि मोबाइल फोन का उपयोग केवल कंट्रोल रूम तक सीमित रहेगा. उन्होंने परीक्षा सामग्री की गणना और पैकेट खोलते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी. 

क्या है तैयारी
22 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षा हॉल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. यह सीसीटीवी कैमरे एआई टेक्नोलॉजी से लैस होंगे, फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी विशु राजा के मुताबिक जो कैमरे निगरानी के लिए लगाए जा रहे हैं. यह सीसीटीवी कैमरे एआई टेक्नोलॉजी से लैस हैं. इन कैमरा की खासियत यह है कि परीक्षा हॉल में परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षार्थी अगर किसी भी प्रकार का मूवमेंट करते हैं तो कैमरे द्वारा प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम को अलर्ट जारी किया जाएगा. मॉनिटरिंग सेल में बैठे लोगों द्वारा स्थानीय कक्ष निरीक्षक और केंद्र प्रभारियों को सूचित किया जाएगा. गर्दन घुमाने वाले परीक्षार्थी पर कार्रवाई की जाएगी. 
(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यूपी विधानसभा अध्यक्ष पर पल्लवी पटेल ने लगाया आरोप, कहा- 'वह पार्टी के एजेंट की तरह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget