एक्सप्लोरर

Pathan Controversy: शाहरुख खान को लेकर अयोध्या के संत ने पार की हदें, घड़ा फोड़कर किया तेरहवीं संस्कार

Jagadguru Paramhans Acharya Maharaj: जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा, 'शाहरुख को यहां कुछ लोग कहते हैं कि वे किंग है, किंग विंग कुछ नहीं है. यह फ़िल्म जिहादी है.'

Pathan Controversy: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathan) में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भगवा रंग के कपड़े पहने, जिसके बाद शाहरुख खान ऐसे निशाने पर आए की उनकी मौत तक का फरमान जारी कर दिया गया. अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने पहले उनका पुतला फूंका था और अब 13वें दिन बाकायदा मंत्रोच्चार के बीच घड़ा फोड़कर उनका तेरहवीं संस्कार भी कर दिया.

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा, 'शाहरुख खान की जो फिल्म पठान आ रही है इसमें भगवा रंग में जो बेशर्म रंग का गाना जोड़ा है उसको लेकर के हम लोगों को बेहद आपत्ति है. हम लोग दूसरे की आस्था का हमेशा सम्मान करते हैं. लेकिन हमारे सनातनियों की आस्था का लगातार अपमान हो रहा है. आप उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम 13 दिन पहले शाहरुख खान का हमने जो पुतला दहन किया था आज 13 दिन होने पर आज हमने फिल्म जिहादी शाहरुख खान की हमने तेरहवीं की है. यह वही शाहरुख है जो अमेरिका के एयरपोर्ट पर नंगा किया गया था क्योंकि अमेरिकी खुफिया एजेंसी में आज भी यह संदिग्ध लिस्ट में है.

UP Politics: यूपी में BJP को साथ मिलकर घेरेंगे अखिलेश-शिवपाल, चुनाव के लिए सपा ने तैयार किया बड़ा प्लान

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने लगाया बड़ा आरोप

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने आगे कहा, 'शाहरुख को यहां कुछ लोग कहते हैं कि वे किंग है, किंग विंग कुछ नहीं है. यह फ़िल्म जिहादी है. जिहादियों का ये लीडर है जिसके चलते आए दिन लाखों लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं. कोई सूटकेश में मिल रही है कुछ को जिंदा जलाया जा रहा है किसी को 35 टुकड़े किसी के 100 टुकड़े. वो सब का यह जो है मुखिया है यह जिहाद को पूरे देश में फैलाया हुआ है. इसलिए आज हमने इसकी तेरही की है जिहाद खत्म होना चाहिए.'

आपको बता दें कि इसके पहले जगतगुरु परमहंस आचार्य ने शाहरुख खान का पोस्टर जलाकर कहा था कि वह शाहरुख खान की चमड़ी उधेड़ कर उन्हे जिंदा जलाएंगे और उनके लोग भी मुंबई में उनको ढूंढ रहे है जो भी ऐसा करेगा वह उसके परिवार को आर्थिक मदत भी देंगे. एक बार फिर संत परमहंस ने चेतावनी दी है और सनातन धर्म और भगवे के अपमान का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget