एक्सप्लोरर

छपरा-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस में यात्रियों ने की तोड़फोड़, खिड़की दरवाजों को पहुंचाया नुकसान, Video वायरल

UP News: मुम्बई को जाने वाली गाड़ी संख्या 15101 छपरा-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस में बस्ती में यात्रियों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी मचाकर रख दी है. मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस बस्ती रेलवे स्टेशन जैसे ही पहुंची ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों ने कोशिश की तो पता चला कि ट्रेन की बोगी के सभी दरवाजों को अंदर बैठे यात्रियों ने बंद कर लिया है. नाराज यात्रियों ने बोगी के सभी दरवाजों को तोड़ना शुरू कर दिया और काफी देर तक ट्रेन में जमकर तोड़फोड़ की.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, नाराज यात्री पत्थर लेकर खिड़की तोड़ रहा है और लोहे की बनी ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि यह तोड़फोड़ काफी देर तक चलती रही लेकिन ना तो जीआरपी पुलिस वहां दिखी और ना ही आरपीएफ को इस बात की मानक लगी.

अज्ञात यात्रियों के खिलाफ केस दर्ज
दरअसल, मंगलवार की देर रात मुम्बई को जाने वाली गाड़ी संख्या 15101 छपरा-मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस जैसे ही बस्ती स्टेशन पहुंची तो बस्ती के यात्रियों ने ट्रेन में घुसने की कोशिश की तो दरवाजा बंद पाया. यात्रियों ने अंदर बैठे लोगों से लगातार दरवाजा खोलने को कहा लेकिन अंदर बैठे यात्रियों ने सुनकर भी अनसुना कर दिया. जिससे यात्री आक्रोशित हो गए और स्टेशन पर रखे पत्थर से दरवाजों की ग्रिल और शीशों को तोड़ने लगे. आरपीएफ ने अज्ञात यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम 145 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

वही जब हमने बस्ती के आरपीएफ इंस्पेक्टर सजंय मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि, ट्रेन में तोड़फोड़ करने के मामले में रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. चूंकि यात्री बाहर के थे तो वीडियो के अनुसार तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगाई गईं हैं और इसमें आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sambhal Violence: सपा सांसद बर्क पर मंडराया गिरफ्तारी का खतरा! हाइकोर्ट में नहीं हो पाएगी अर्जी पर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन
वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
मिर्जापुर में महिलाएं संभाल रहीं कृषि कारोबार, UP की दीदियों से सीखेगा पूरा देश
मिर्जापुर में महिलाएं संभाल रहीं कृषि कारोबार, UP की दीदियों से सीखेगा पूरा देश
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये होंगे जारी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार देगी साड़ी, 19 करोड़ से अधिक रुपये होंगे जारी

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget