एक्सप्लोरर

Sambhal Violence: सपा सांसद बर्क पर मंडराया गिरफ्तारी का खतरा! हाइकोर्ट में नहीं हो पाएगी अर्जी पर सुनवाई

Ziaur Rahman Barq: संभल हिंसा मामले में हाईकोर्ट में इसी साल सुनवाई नहीं हो पाने की वजह से सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराता रहेगा. पुलिस उन्हें गिरफ़्तार कर सकती है.

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में आरोपी समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है. बर्क की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में अब नए साल में सुनवाई होगी. सर्दी की छुट्टियों से पहले बर्क की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी है. कोर्ट ने दो जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है. 

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने संभल हिंसा मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. लेकिन, अब सर्दियों की छुट्टियों से पहले बर्क की याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाएगी. सर्दियों की छुट्टी के बाद नए साल में 2 जनवरी को होगी सुनवाई. कोर्ट नंबर 42 में जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस प्रशांत कुमार की डिवीजन बेंच में सुनवाई होगी. 

बर्क को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस
संभल हिंसा मामले में हाईकोर्ट में इसी साल सुनवाई नहीं हो पाने की वजह से सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराता रहेगा. हाईकोर्ट से अभी कोई आदेश पारित नहीं होने से पुलिस सांसद बर्क को गिरफ्तारी कर सकती है. संभल हिंसा में सांसद बर्क के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है. उन्हें आरोपी नंबर एक बनाया गया है.  

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एफआईआर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. याचिका दाखिल कर एफआईआर को रद्द किए जाने की गुहार लगाई है. इसके साथ ही अदालत का अंतिम फैसला आने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग की है. बर्क की याचिका में कहा गया है कि 24 नवंबर को संभल हिंसा के दिन वह उत्तर प्रदेश में ही नहीं थे. वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु गए हुए थे. बेंगलुरु में लौट के बाद भी उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. पुलिस ने सिर्फ सियासी दबाव के चलते उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज की है.  

PCS Pre Exam के लिए योगी सरकार सख्त, नकल रोकने के लिए मंडलायुक्त-DM को दी बड़ी जिम्मेदारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget