एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: 'विदा लेने का समय आ गया...', सागर शर्मा के घर से मिली डायरी, अब खुलेंगे सारे राज

Parliament Security Breach News: खुफिया एजेंसियों को सागर शर्मा के घर से मिली पर्सनल डायरी से कई बड़े राज खुल सकते हैं. सागर शर्मा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के अंदर कूदा था.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर लोकसभा सदन तक पहुंचने वाले सागर शर्मा की डायरी सामने आई है. जिसमें उसने कई चौंकाने वाली बातें लिखी हैं. इस डायरी के कुछ पन्ने एबीपी के भी हाथ लगे हैं. खुफिया एजेंसियों को उसके लखनऊ स्थित घर से ये डायरी हाथ लगी है. इस डायरी से कई रहस्य खुलने की आशंका जताई जा रही है. 

इस डायरी में सागर के कई राज खुल सकते हैं. जांच एजेंसियां डायरी में लिखी बातों को समझने में जुटी हैं. सागर शर्मा लखनऊ का रहने वाला है और ई-रिक्शा चलाने का काम करता था. सागर उन लोगों में शामिल है जो लोकसभा के अंदर तक पहुंच गए थे और दर्शक दीर्घा से नीचे छलांग लगाते हुए नारेबाजी की और केन से रंगों वाला स्प्रे किया था. 

डायरी से खुलेंगे कई बड़े राज!

खुफिया एजेंसियों को सागर शर्मा के घर से मिली पर्सनल डायरी में कई देशभक्ति कविताएं और क्रांतिकारी विचार लिखे मिले हैं. सागर की डायरी के पेज पर लिखा है 'घर से विदा लेने का समय नज़दीक आ गया है. एक तरफ डर भी है और दूसरी तरफ कुछ भी कर गुजरने की आग में दहक रही है, काश में अपनी स्थिति माता-पिता को समझा सकता. मगर ऐसा नहीं है कि मेरे लिए संघर्ष की राह चुनना आसान नहीं रहा, हर पल उम्मीद लगाई. पांच साल मैंने प्रतीक्षा की कि एक दिन आएगा जब मैं अपने कर्तव्य की और बढ़ूंगा. दुनिया में ताकतवर व्यक्ति वह नहीं जो छीनना जानते हैं. ताकतवर वो है जो हर सुख त्यागने की क्षमता रखता है.' 


Parliament Security Breach: 'विदा लेने का समय आ गया...', सागर शर्मा के घर से मिली डायरी, अब खुलेंगे सारे राज

"ज़िंदगी वतन के नाम कर चुका हूं"

इसके अलावा अन्य पेजों पर 'इंकलाब जिंदाबाद' जैसे नारे लिखे हुए हैं. उसने लिखा कि मैं अपनी ज़िंदगी वतन के नाम कर चुका हूं. अब वतन पर मरने की बारी आ गई है. सागर की डायरी के ये पन्ने साल 2021 में लिखे गए हैं. हर नोट के ऊपर उसने तारीख भी लिखी है. 

जांच एजेंसियां इस डायरी की जांच में जुट गई हैं. डायरी में लिखे शब्दों को डिकोड करने की कोशिश की जा रही है. माना जा रही है कि इस डायरी से कई बड़े राज खुल सकते हैं. इसके अलावा इन लोगों से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं.

Ayodhya News: मक्का के इमाम रखेंगे अयोध्या में मस्जिद की नींव, ताजमहल से खूबसूरत होगा डिजाइन, जानें- खासियतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget