एक्सप्लोरर

स्मार्ट सिटी के तहत ताज नगरी में होगा पैनिक बटन, इस तरह झट से दबोचे जाएंगे अपराधी

आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत पैनिक बटन का ट्रायल शुरू हो गया है. ये पैनिक बटन दबाने पर पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हो जाएंगे और मौके पर जल्द से जल्द पहुंचेंगे.

आगरा: ताजनगरी आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब आगरा पुलिस को भी स्मार्ट होने में मदद मिल रही है. आगरा शहर के 36 चौराहों पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पैनिक बटन लगाए गए हैं. इससे आगरा पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही हर वो व्यक्ति जिसके साथ किसी प्रकार की घटना घटी हो या अन्य प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों में शहर की जनता इस पैनिक बटन को दबाकर किसी भी समय चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों या कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी से मदद मांग सकेंगे.

इस तरह काम करेगा पैनिक बटन

इस बटन के दबाते ही स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस कर्मी एक्टिव हो जाएंगे, साथ ही साथ चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी एक्टिव हो जाएंगे. चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी हो या स्थानीय पुलिस हो, दोनों पैनिक बटन के सिग्नल मिलने के बाद हरकत में आ जायेंगे. साथ ही उस घटना को अंजाम देने वालों की भी धरपकड़ तेज हो जाएगी व घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित की समस्या से संबंधित समाधान भी करेंगे. इस प्रोजेक्ट से महिलाओं को भी काफी मदद मिल सकेगी.

स्मार्ट सिटी के तहत ताज नगरी में होगा पैनिक बटन, इस तरह झट से दबोचे जाएंगे अपराधी

पैनिक बटन का ट्रायल शुरू

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत (integrated control and command centre) की 284 करोड़ रुपए की लागत से स्थापना की गई है. जिसमें शहर का (integrated management system) से लेकर चौराहों पर पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए गए हैं. इन पैनिक बटन का ट्रायल शुरू हो गया है, और 3 महीने तक रिस्पांस टाइम को चेक करने के लिए इसे ट्रायल पर रखा जायेगा. आगरा स्मार्ट सिटी के CEO और नगर आयुक्त निखिल फुंडे के मुताबिक एक अप्रैल से इसे औपचारिक तौर पर इसे जनता के लिए शुरू कर दिया जायेगा. आगरा के लिहाज से पैनिक बटन की सुविधा से लोगों को इमरजेंसी में पुलिस को अपनी बात पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: बागी कांग्रेस नेता सुबोध उनियाल का इंदिरा हृदयेश पर निशाना, कहा-हरीश रावत को डरा रहे हैं गुटबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget