एक्सप्लोरर

इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियमों में बदलाव किया गया है. जिसमें अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वर और वधू के ब्लड रिलेशन के लोगों की मौजूदगी जरूरी होगी.

उत्तर प्रदेश में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियमों में बदलाव किया गया है. अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वर और वधू के ब्लड रिलेशन के लोगों की मौजूदगी जरूरी होगी. इसमें माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी, नाना-नानी या बालिग बेटे-बेटी शामिल हैं. वही, अब केवल आधार कार्ड के आधार पर उम्र निर्धारित नहीं की जाएगी. उम्र की पुष्टि के लिए जन्म प्रमाणपत्र, हाईस्कूल प्रमाणपत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेजों का सहारा लिया जाएगा. ये फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद आईजी स्टांप ने लिया. इसको लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए है. 

प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता ने इस संबंध मे एसओपी जारी करते हुए विस्तृत दिशा निर्देश भेजे है. इसमें कहा गया है कि मैरिज रजिस्ट्रेशन के समय जरूरी सावधानी बरती जाए. शादी होने वाले दिन तक वर की उम्र 21 और वधू की 18 पूरी होनी चाहिए. इससे कम होने पर विवाह पंजीकरण नहीं किया जाएगा. वही अधिकारी खुद दोनों दोनों की जन्मतिथि का सत्यापन स्वयं करेगा. किसी कर्मचारी से नहीं कराया जाएगा. आधार कार्ड केवल पहचान व पते के लिए है. इसे जन्मतिथि आयु के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

शादी करवाने वाले पुरोहित का लगेगा शपथ पत्र 

पुराने नियमों के तहत मैरिज का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड पर दर्ज उम्र के हिसाब से रजिस्ट्रेशन हो जाता था. नए नियम के तहत शादी करवाने वाले पुरोहित का शपथपत्र भी देना होगा. इसमें उनकी पहचान और विवाह संपन्न कराने से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी. जरूरत पड़ने पर उनकी गवाही भी दर्ज की जा सकेगी. हालांकि, कुछ परिस्थितियों में रजिस्ट्रेशन अधिकारी छूट दे सकता है. 

नए नियम के तहत शादी का रजिस्ट्रेशन उस ही कार्यालय में होगा जहां पर वर-वधू के माता-पिता का स्थाई पता होगा. जब तक सारे दस्तावेज़ की जांच हो जाती है तब तक प्रमाणपत्र जारी नहीं होगा. वही, अगर परिवार की असहमति के बिना शादी हुई है शादी की वीडियो पेन ड्राइव में सहायक निबंधक कार्यालय में जमा करानी होगी. अधिकारी शादी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के पीछे मुहर लगाकर प्रमाण पत्र जारी करेगा.

महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद

नाबालिगों के विवाह पर रोक लगाने की तैयारी

फैमिली कोर्ट के अधिवक्ता दिव्या मिश्रा ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर ऐसी शादियों को कोर्ट में चुनौती दी जाती है. नए नियम से नाबालिक लड़के या लड़कियों की शादियों पर रोक लगेगी. विवाह की तारीख पर वर की उम्र कम से कम 21 वर्ष और वधू की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना जरूरी है. बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत निर्धारित उम्र पूरी नहीं होने पर विवाह का पंजीकरण नहीं किया जा सकता. कई मामले में देखा गया है कि फर्जी आधार कार्ड लगा करके शादी का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है.

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
नवरात्रि पर सीएम योगी ने दिया नारी शक्ति के सम्मान का संदेश, कही ये बात
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
'मुझे टिकट मिले या न मिले', BJP में शामिल होने से पहले बोले राकेश सिंह
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, CM धामी ने लोगो-वेबसाइट और गीत किया जारी
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget