एक्सप्लोरर

UP विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी की हालत में सुधार, लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया गया

Pandit Keshri Nath Tripathi Heath Update: दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने और फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई थी.

Prayagraj News: पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी की हालत में अब सुधार हो रहा है. हालांकि उन्हें अब भी आईसीयू में ही रखा गया है, लेकिन तबीयत में सुधार होने की वजह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया गया है. इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने आज उन्हें कुछ देर के लिए व्हीलचेयर पर भी बिठाया. केशरी नाथ त्रिपाठी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि तबीयत में सुधार होने के बावजूद अभी उन्हें कम से कम 4 दिन और अस्पताल में रखकर मॉनिटरिंग की जाएगी और हालत में सुधार होने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा.

गौरतलब है कि दो दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने और फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई थी. उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था. इसके बाद उन्हें शहर के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. दो दिनों के इलाज के बाद उनकी हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. तकरीबन 90 साल के केशरी नाथ त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो गए थे. बीजेपी के तमाम बड़े स्थानीय नेता भी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. हालांकि संक्रमण से बचाने के लिए अभी किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है.

New year 2023: ग्रेटर नोएडा की सोसइटी में नए साल पर बवाल , महिलाओं के साथ सेल्फी लेने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

डॉक्टर ने कही ये बात

केशरीनाथ त्रिपाठी का ईलाज करने वाले डॉक्टर मनीष केसरी का कहना है कि ऑक्सीजन सोडियम और पोटेशियम की कमी होने की वजह से उनकी हालत चिंताजनक जरूर हो गई थी लेकिन अब तबीयत में सुधार हो रहा है. उनके मुताबिक पिछले दिनों घर में ही फिसल कर गिरने से उनके बाएं कंधे में भी फ्रैक्चर है. केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे और यूपी के एडिशनल एडवोकेट जनरल नीरज त्रिपाठी ने मुश्किल वक्त में दुआएं करने और परिवार का हौसला बढ़ाने वालों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि केशरी नाथ त्रिपाठी जल्द ही स्वस्थ होकर लोगों के बीच आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
Gorakhpur News: NRLM से 2.99 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर! 21 हजार से ज्यादा NGO सक्रिय
गोरखपुर: NRLM से 2.99 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर! 21 हजार से ज्यादा NGO सक्रिय
Noida News: जेवर एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, DGCA की मंजूरी के बाद उड़ानों का रास्ता साफ
जेवर एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रम लाइसेंस, DGCA की मंजूरी के बाद उड़ानों का रास्ता साफ
UP Weather: यूपी में अभी से गर्मी के तेवर तीखे, लगातार बढ़ रहा तापमान, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में अभी से गर्मी के तेवर तीखे, लगातार बढ़ रहा तापमान, जानें पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
'तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे
Azamgarh News: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: 55 साल के पिता की 7वीं शादी पर बेटे ने लगाई रोक की गुहार, थाने में दी तहरीर
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत? कब होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज? जानें-अपडेट
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Video: बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
बरात में जाने के लिए रेंट पर मिल रहे भूत, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स मांगने लगे नंबर
Persian Gulf Hot Water: इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
इतना गर्म क्यों है फारस की खाड़ी का पानी? वजह जान लेंगे तो नहीं होगा यकीन
Embed widget