एक्सप्लोरर

कश्मीर आतंकी हमले पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- इस्लाम के नहीं इंसानियत के गुनाहगार

Uttarakhand News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इसकी कड़ी निंदा की है. साथ ही इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है. उन्होंने लोगों को एकजुटता होने की अपील की.

Uttarakhand News: उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कश्मीर में हुए हालिया आतंकी हमले को कायराना और अमानवीय करतूत करार दिया है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं, वे इंसानियत के दुश्मन हैं. कासमी ने सरकार से मांग की है कि इन आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की कायराना हरकत करने का साहस न कर सके.

मुफ्ती कासमी ने कहा कि सबसे पहली जरूरत उन पर्यटकों के परिवारों को सहारा देने की है जो इस हमले का शिकार हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए. कासमी ने केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से अपील की है कि आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाए और इस देश की धरती को ऐसे खूनी तत्वों से मुक्त कराया जाए.

इस्लाम का इन आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं- कासमी
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि, कुछ लोग इस्लाम के नाम पर ऐसे जघन्य अपराध कर रहे हैं. कासमी ने जोर देकर कहा कि इस्लाम का इन आतंकियों से कोई लेना-देना नहीं है. इस्लाम एक अमन और शांति का धर्म है, जो मासूमों की हत्या को पूरे मानव समाज की हत्या मानता है. उन्होंने कहा, 'जो लोग बेगुनाहों का खून बहाते हैं, वे इस्लाम के नहीं, बल्कि इंसानियत के भी गुनहगार हैं.'

मुफ्ती कासमी ने कहा कि आज कुछ कट्टरपंथी तत्व इस्लाम की शिक्षा को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. जिससे पूरी दुनिया में मुसलमानों की छवि धूमिल हो रही है. उन्होंने कहा कि इस्लाम का मूल संदेश प्रेम, भाईचारा और मानवता है. आतंकवाद की कोई भी कोशिश इस पवित्र धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है. 'जो हुआ है वह इस्लाम नहीं, आतंकवाद है,' उन्होंने जोर देकर कहा.

मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने एकजुट रहने की अपील की
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने समाज से भी अपील की है कि वे ऐसे समय में एकजुट रहें और आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करें. उन्होंने कहा कि आतंक का मकसद डर और नफरत फैलाना है, लेकिन हमें इसके जवाब में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देना होगा.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को चाहिए कि कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही कासमी ने उन सुरक्षा बलों का भी धन्यवाद किया जो अपनी जान की परवाह किए बिना देशवासियों की सुरक्षा में लगे हुए हैं.

आतंकवाद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाए- मुफ्ती कासमी
मुफ्ती कासमी ने इस अवसर पर देश के तमाम धार्मिक नेताओं से भी आह्वान किया कि वे आतंकवाद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं और साफ करें कि कोई भी धर्म, विशेषकर इस्लाम, निर्दोषों के कत्लेआम की इजाजत नहीं देता. देश को इस चुनौती का सामना धैर्य, हिम्मत और एकजुटता के साथ करना होगा. आतंक और नफरत की हार तय है, बस जरूरत है, मजबूत इरादों और सख्त कार्रवाई की.

उन्होंने कहा कि जब तक हम सब मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े नहीं होंगे, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. उन्होंने कहा कि आतंकियों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए और उन्हें उनके गुनाहों की सजा जल्द से जल्द दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- 'पाकिस्तान का सटीक इलाज करना पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget