एक्सप्लोरर

पद्मश्री बाबा शिवानंद महाराज का निधन, 129 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया शोक

पद्मश्री बाबा शिवानंद महाराज ने 129 वर्ष की आयु में वाराणसी में अंतिम सांस ली. वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था.

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी निवासी पद्मश्री बाबा शिवानंद महाराज का निधन हो गया. 3 मई, शनिवार को वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ. बाबा शिवानंद की उम्र 129 वर्ष बताई जा रही हैं, वह वाराणसी के कबीर नगर के रहने वाले थे.  अपने योग और दैनिक दिनचर्या के साथ लंबी आयु के लिए पूरे देश में जाने जाते थे.

बाबा शिवानंद महाराज को वर्ष 2022 में  तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानिता किया था. पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान पीएम को झुक कर प्रणाम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हुआ था.

सीएम ने जताया शोक
उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा- योग' के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु 'पद्म श्री' स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उन्होंने लिखा कि आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है. आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया. बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

डिप्टी सीएम ने भी जताया दुःख
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बाबा के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा- काशी के प्रख्यात योग गुरु, ‘पद्मश्री’ स्वामी शिवानंद जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. योग को समर्पित उनका तपस्वी जीवन और साधना, समस्त समाज के लिए एक उज्ज्वल प्रकाशपुंज रहा है. उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार को ही अपना जीवन-ध्येय बना लिया था, और उसी में स्वयं को पूर्णतः समर्पित कर दिया. बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके असंख्य अनुयायियों को इस गहन शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति:

बंगाल में हुआ था बाबा का जन्म
दीर्घायु जीवन के साथ-साथ योग पद्धति के लिए खासतौर पर पहचानें जाने वाले बाबा शिवानंद के परिजनों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार -  3 मई को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सरसुंदर दास अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वह बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. बंगाल के रहने वाले बाबा शिवानंद का जन्म 1896 में हुआ था. वह बहुत कम उम्र  बाल्यकाल से ही योग करते थे.

कहा जाता है की संतुलित भोजन और संयमित दिनचर्या की वजह से उन्होंने दीर्घायु जीवन प्राप्त की और इतना ही नहीं सवा सौ साल से अधिक आयु होने के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नियमित योग करते थे. साल 2022 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था. राष्ट्रपति भवन में योग को प्रदर्शित करते और प्रधानमंत्री सहित सभागार में उपस्थित गणमान्य लोगों को अभिवादन करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. उम्र के इस पड़ाव पर उनकी इस प्रकार की स्फूर्ति और स्वास्थ्य देख कर वहां मौजूद सारे लोग दंग रह गए थे.

 देर रात जैसे ही बाबा शिवानंद के निधन की जानकारी हुई न सिर्फ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बल्कि काशी की आम जनमानस में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी. सोशल मीडिया के माध्यम से और उनके दुर्गाकुंड कबीर नगर स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करने वाले लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. काशी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
CM योगी बोले- यूपी में 2017 के बाद कृषि विकास दर 8 से बढ़कर 18% हुई
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
राहुल गांधी पर केशव मौर्य का हमला, बोले- लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं ओछी हरकतें
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह की चौथी पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget