एक्सप्लोरर

आजमगढ़: सरकारी अस्पताल की लापरवाही, ऑक्सीजन न मिलने से तड़पकर पीएसी कांस्टेबल ने तोड़ा दम

कोरोना महामारी में सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में लगी है लेकिन सरकारी अस्पताल की लापरवाही कम नहीं हो रही है. आजमगढ़ के निवासी पीएसी कांस्टेबल को जिला अस्पताल में ऑक्सजीन नहीं मिली जिसकी वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी.

आजमगढ़. भले ही प्रदेश सरकार सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और सब कुछ पटरी पर आने का दावा कर रही है लेकिन सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं. आजमगढ़ के निवासी और पीएसी में तैनात कांस्टेबल की तबीयत अचानक खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन के अभाव के चलते कांस्टेबल की मौत हो गई. जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, हालांकि इस मामले में कमेटी बनाकर जांच का आदेश दिया गया है.

यूपी में सत्ता परिवर्तन तो जरूर हुए पर सिस्टम में अभी सुधार नहीं हुआ. गौरतलब है कि जनपद आजमगढ़ में मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गोला बाजार निवासी गोरखपुर में तैनात पीएसी के जवान लियाकत अली घर आए थे, अचानक दिल की बीमारी के चलते सांस लेने में दिक्कत हुई, गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया. परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन के अभाव के चलते उनकी मौत हो गई.

नहीं मिली ऑक्सीजन, तड़पकर हुई मौत

मृतक के परिजनों ने बताया कि मरीज को पहले कोरोना जांच कराने के लिए आइसोलेशन में भेज दिया, उस दौरान ऑक्सीजन के अभाव के चलते मरीज परेशान रहा, जांच के एक घंटे बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई तो फिर उन्हें आईसीयू में भेजा गया. वहां भी ऑक्सीजन नहीं थी. इस बीच ड्यूटी पर तैनात नर्स ने इन्हें तत्काल किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने को कहा. परिजन आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे तभी रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया.

वहीं, जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है, जो भी मामला जांच में आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

मेरठ में NCERT बुक घोटाले को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

बदायूं: बेटे की हत्या के बाद मां ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दहेज के लिए किया जा रहा था परेशान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget