एक्सप्लोरर

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले चिदंबरम- मैं बेगुनाह, थोड़ी देर बाद सीबीआई ने घर से गिरफ्तार कर लिया

चिदंबरम ने अपनी सफाई में कहा कि अगर मुझे जिंदगी और आजादी में से एक चीज चुनने को कहा जाएगा तो मैं निसंकोच आजादी को चुनूंगा।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। INX मीडिया मामले में पिछले कई घंटों से लापता चल रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जांच एजेंसी मुख्यालय ले जाकर उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले उनकी गिरफ्तारी को लेकर काफी ड्रामा चलता रहा। सीबीआई के कई अधिकारी उनके घर दीवार फांदकर पहुंचे। वहीं देर शाम चिदंबरम अचानक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। चिदंबरम ने अपनी सफाई में कहा कि अगर मुझे जिंदगी और आजादी में से एक चीज चुनने को कहा जाएगा तो मैं निसंकोच आजादी को चुनूंगा। चिदंबरम ने कहा कि वह कानून से भाग नहीं रहे हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। मुझे लगता है कि लोकतंत्र की बुनियाद स्वतंत्रता है। मैंने स्वतंत्रता का चुनाव किया है।

चिदंबर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जोरबाग स्थित अपने घर पहुंच गए। सीबीआई कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थी, लेकिन इससे पहले ही चिदंबरम अपने घर निकल गए। सीबीआई अब चिदंरबम के घर में घुस गई है। चिदंबरम के घर का दरवाजा नहीं खोला गया जिसकी वजह से सीबीआई की टीम दीवार फांदकर उनके घर में घुसी। इसी बीच, ईडी की टीम भी चिदंबरम के घर घुस चुकी है। वहीं, चिदंबरम के घर के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की वहां मौजूद दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ झड़प की खबरें भी हैं।

'मैं किसी अपराध में आरोपी नहीं' चिदंबरम ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ जिससे बहुत लोगों को चिंता हुई और भ्रम की स्थिति पैदा हुई। मैं किसी अपराध का अरोपी नहीं हूं। मेरे परिवार का कोई सदस्य इस मामले में आरोपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी धारणा पैदा की जा रही है कि बड़ा अपराध हुआ है और उनके एवं उनके बेटे ने अपराध किया है। यह सब झूठ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले चिदंबरम- मैं बेगुनाह, थोड़ी देर बाद सीबीआई ने घर से गिरफ्तार कर लिया

चिदंबरम ने कहा, 'मैंने अग्रिम जमानत की मांग की। मेरे वकीलों ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई कि सुनवाई की जाए। मैं पूरी रात वकीलों के साथ काम कर रहा था। आज पूरे दिन भी वकीलों के साथ काम कर रहा था।' उन्होंने कहा, 'मैं कानून से बच नहीं रहा था, कानूनी बचाव का प्रयास कर रहा था। मैं न्यायालय के आदेश का सम्मान करता हूं। मैं कानून का पालन करूंगा। मैं सिर्फ यही उम्मीद करूंगा कि जांच एजेंसियां भी कानून का सम्मान करेंगी।'

कांग्रेस दफ्तर पहुंची सीबीआई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पी चिदंबरम वहां से निकल गए। इस बीच सीबीआई की टीम भी कांग्रेस दफ्तर पहुंच गई। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त चिदंबरम की गिरफ्तारी हो सकती है।

सीबीआई ने जारी किया लुक आउट नोटिस सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है ताकि उन्हें देश से बाहर जाने से रोका जा सके। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनका पता लगाने के लिए एजेंसी प्रयासरत है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी चिदंबरम का पता लगाने के लिए प्रयासरत है क्योंकि वह मामले की जांच कर रहे सीबीआई दल के समक्ष उपस्थित नहीं हुए है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget