एक्सप्लोरर

क्या रीमेक फिल्मों और गानों के इस दौर में धूमिल हो रही है बॉलीवुड की चमक

दरअसल साल 2009 में फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान दीपिका पादुकोण नजर आए थे, इस फिल्म का निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था और अब एक बार फिर से इम्तियाज अली पुरानी बोतल में नई शराब परोसने जा रहे हैं.

14 फरवरी को इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल रिलीज होने जा रही है. लव अज कल फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान नजर आएंगे. आज हम बात इस फिल्म को लेकर नहीं बल्कि इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो रीमेक का दौर धड़ल्ले से चल रहा है उस पर बात करेंगे. लव आज कल फिल्म इसका हालिया उदाहरण है. दरअसल साल 2009 में फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान दीपिका पादुकोण नजर आए थे, इस फिल्म का निर्देशन भी इम्तियाज अली ने ही किया था और अब एक बार फिर से इम्तियाज अली पुरानी बोतल में नई शराब परोसने जा रहे हैं. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर फिल्म लव आज कल रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्में ही नहीं गानों का भी रीमेक वर्जन आपको इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में खूब देखने को मिलेगा. अब क्या कहें निर्देशक या संगीतकार के पास कहानी या गानों की भारी कमी हो गई है जिसके चलते वो फिल्मों से लेकर गानों का रीमेक वर्जन दर्शकों के सामने परोस रहे हैं. सवाल ये उठता है कि क्या हमारे दर्शक इस तरह के रीमेक वर्जन को पसंद कर रहे हैं या फिर मनोरंजन मात्र के लिए फिल्में देखना और गाने सुनना उनकी एक मजबूरी हो गई है.

रीमेक फिल्मों जो खींच नहीं पाईं दर्शकों का भरपूर ध्यान 70 के दशक में संजीव कुमार की फिल्म पति पत्नी और वो आपको याद होगी. फिल्म की कहानी से लेकर किरदार बेहतरीन थे. आज का युवा वर्ग भी अगर ये फिल्म देख ले तो उसको भी ये फिल्म पसंद आ ही जाएगी. पति पत्नी और वो फिल्म का रीमेक भी बना जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आई थीं. पति पत्नी और वो फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फिल्म में कुछ भद्दे डायलॉग के चलते ये विवादों में चली थी, हालांकि फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक - ठाक प्रदर्शन भी किया लेकिन फिल्म को परोसने के लिए आज कहानीकार सिर्फ कुछ ही समय के लिए दर्शकों का ध्यान खींच पा रहा है ना की लंबे समय के लिए. निर्देशक कई बार एक ही फिल्म के कई पार्ट बना कर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीचने का प्रयास करते हैं. हाल ही में सलमान खान की फिल्म दबंग 3 ही ले लीजिए सलमान खान के नाम पर तो फिल्म में 100 करोड़ पार की कमाई कर गई लेकिन जो भी हमारा ऑडियन्स फिल्म देखकर सिनेमाहॉल से बाहर निकला उसके सिर पकड़ लिया. फिल्म को हिट और सुपरहिट बनाने के लिए सलमान खान ने होश उड़ा देने वाले एक्शन सीन तो किए ही कॉमेडी के नाम पर भी उन्होंने दर्शकों के साथ भारी मजाक कर दिया. हाउसफुल 4 इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अगर फिल्म के कंटेंट की बात करें तो समझने जैसा उसमें कुछ भी नहीं था, अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी से बेशक दर्शकों का कुछ मनोरंजन किया लेकिन क्या ये वही बॉलीवुड है जिसने आनंद, दस्तक, हीर रांझा जैसे बेहतरीन फिल्में दीं.

क्या रीमेक फिल्मों और गानों के इस दौर में धूमिल हो रही है बॉलीवुड की चमक रीमेक गानों ने किरकिरा किया संगीत प्रेमियों का मजा छम्मा छम्मा से लेकर मुंगड़ा, एक दो तीन, टिप टिप बरसा पानी इन गानों का रीमेक आप फिल्मों में देख चुके होंगे. एक तो पहले फिल्में पंजाबी गानों से भरी हैं, इसके अलावा पंजाबी गानों के रीमेक और पुराने गानों के हिंदी रीमेक. दर्शक और संगीत प्रेमियों के लिए तो नया और अलग परोसा ही नहीं जा रहा है जो वो किसी संगीत को आज सुनकर कहें की वाह दिल खुश हो गया. हनी सिंह, बादशाह और सपना चौधरी के गानों को सुनकर ही वो थोड़ा मनोरंजन कर ले रहे है, झूम रहे हैं लेकिन ऐसा गाने नहीं जो दिल और मन दोनों को सुकून दे जाएं. खैर सवाल है कि दर्शकों को क्या चाहिए. क्या दर्शकों के मूड को देखकर आज निर्देशन फिल्में बना रहे हैं या मसाले के नाम पर उनकी झोली में बस यही रह गया है. ऐसा नहीं है कि आज के समय में ऐसी फिल्में नहीं बन रही है जो बेहतरीन नहीं. तमाम उम्दा फिल्में भी हैं लेकिन उन फिल्मों की संख्या ज्यादा हो गईं हैं जो बिना सिर पैर की तो हैं ही साथ ही पुरानी फिल्मों का रीमेक. खैर फैसला दर्शकों को लेना है कि वो क्या देखें और क्या नहीं लेकिन ये खतरे की घंटी निर्देशक और मेकर्स के लिए जरूर की की वो समय रहते जरूर कुछ नया और दमदार मसाला लेकर आए तो दर्शकों का भरोसा फिल्मों और गानों से खत्म ना करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
'करोड़ों लोगों की अटूट आस्था...', राम मंदिर चंदा विवाद पर क्या बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget