एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- देश में अभी जो चल रहा है वो...

India Pak News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा बयान जारी किया है.

CM Yogi Adityanath On Pakistan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर उन लोगों पर निशाना साधा है जो देश विरोधी बात कर और लिख रहे हैं. राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में सीएम ने पूछा कि आखिर ऐसे हालात पैदा क्यों हुए?

 लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) में आयोजित शिक्षक धन्यवाद समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - हम सभी का लक्ष्य  'नेशन फर्स्ट' होना चाहिए यह सभी देशवासियों का लक्ष्य होना चाहिए.   देश में जो कुछ भी चल रहा है, मैं कभी-कभी सोशल मीडिया देखता हूं और मुझे कुछ ट्वीट दिखाई देते हैं जो देश विरोधी हैं और सेना की इच्छा शक्ति को कमजोर करने की कोशिश करते हैं. ये हालात क्यों पैदा हुए? यह धरती हमारी मां है और इसे प्रधानमंत्री ने भी दोहराया है.

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?

सीएम ने कहा कि जीवन 'एक पक्षीय' नहीं हो सकता है. छात्र, जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपना स्थान बना सकते हैं.  कार्यक्रम के संदर्भ में सीएम ने एक पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा- लखनऊ में आज आयोजित 'शिक्षक धन्यवाद समारोह' में सहभाग किया. इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. पूर्ण विश्वास है कि शिक्षा को संस्कार, राष्ट्रीयता और भारत की परंपराओं के साथ जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करने हेतु हम सामूहिक रूप से आगे बढ़ेंगे. 

हर नागरिक सुरक्षित-समृद्ध और आत्मनिर्भर हो- CM
मुख्यमंत्री ने कहा विकसित भारत वह होगा, जहां हर नागरिक सुरक्षित-समृद्ध और आत्मनिर्भर हो. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत’ का जो संकल्प देशवासियों को दिया है, उसमें शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. शिक्षक ऐसी पीढ़ी को गढ़ने का काम कर रहे हैं, जो आने वाले समय में न केवल अकादमिक रूप से बेहतर होंगी, बल्कि नैतिक रूप से भी मजबूत होंगी. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी के लिए नेशन फर्स्ट ही पहला मंत्र होना चाहिए. ये काम सिर्फ देश के नेतृत्व, सेना के जवानों और प्रशासनिक अफसर का ही नहीं है, बल्कि शिक्षकों के लिए भी होना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब युवाओं के भीतर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा का अभाव होता है, तभी देशविरोधी विचार पनपते हैं इसलिए शिक्षकों का उत्तरदायित्व बनता है कि वह न केवल ज्ञान दें, बल्कि छात्रों में देशभक्ति और नैतिकता भी रोपें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget