एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?

India Pak News: भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक लग गई है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

India Pak News:  भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने दी. बताया गया कि सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम के लिए चलने वाली हेली सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

इस बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. खासतौर पर केदारनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं. तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेली सेवाओं को स्थगित किया गया है.

साइबर हमलों की आशंका!
सिर्फ भौतिक हमलों ही नहीं, बल्कि साइबर हमलों की भी आशंका जताई जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है. एक विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है जो सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर होने वाली गतिविधियों पर नज़र रख रही है.

डीजीपी दीपम सेठ ने सभी साइबर इकाइयों को सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या गतिविधियों की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए हैं. STF की ओर से जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें अज्ञात लिंक न खोलने, सरकारी वेबसाइटों पर सतर्कता से लॉगिन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की गई है

बता दें चारधाम यात्रा का विधिवत आरंभ इस महीने की शुरुआत में हुई थी. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार, 10 मई को जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड आते हैं. यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम करती है. इन बेहतर व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप, केवल 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं.

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली नष्ट करने का पाकिस्तान का दावा झूठा: भारतीय सेना 
उधर, भारतीय सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइलों द्वारा आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किए जाने का पाकिस्तान का दावा ‘‘झूठा’’ है. पाकिस्तान के सरकारी ‘पीटीवी’ ने पहले खबर दी थी कि पाकिस्तान वायु सेना की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया.  चीनी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार, चीन की शिंहुआ समाचार एजेंसी ने भी दावा किया कि पाकिस्तान के ‘जेएफ-17 थंडर’ जेट ने भारत के पंजाब में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget