एक्सप्लोरर

दिल्ली में मिली हार के बाद यूपी में बह रही है बदलाव की बयार, ऑपरेशन कायाकल्प से बदलेगी सूबे की तस्वीर

संतोष गंगवार ने योगी सरकार के ऑपरेशन कायाकल्प की तारीफ करते हुए कहा की हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑपरेशन कायाकल्प शुरू करने के लिए धन्यवाद देंगे। जिला प्रशासन जिस सक्रियता से इसमें लगा हुआ है, जल्द ही अच्छे परिणाम आएंगे।

बरेली, एबीपी गंगा। दिल्ली में हुए चुनाव में केजरीवाल को मिली जीत और भाजपा को मिली करारी हार ने यूपी में बहुत सारे बदलाव शुरू कर दिए हैं। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन कायाकल्प की शुरुआत की है। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में बने सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाएं सुधारने का काम शुरू किया गया है। बरेली के डीएम ने भी ऑपरेशन कायाकल्प की शुरुआत की है। जिसमें जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया।

बरेली के कलेक्ट्रेट में ऑपरेशन कायाकल्प के उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री व बरेली से सांसद संतोष गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह के अलावा जिले के सभी विधायक भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने योगी सरकार के ऑपरेशन कायाकल्प की तारीफ करते हुए कहा की हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऑपरेशन कायाकल्प शुरू करने के लिए धन्यवाद देंगे। जिला प्रशासन जिस सक्रियता से इसमें लगा हुआ है उससे लगता है बहुत जल्द ही इसके अच्छे परिणाम आने लगेंगे।

दिल्ली में मिली हार के बाद यूपी में बह रही है बदलाव की बयार, ऑपरेशन कायाकल्प से बदलेगी सूबे की तस्वीर

संतोष गंगवार ने कहा कि विद्यालय को सुधारने का जो काम प्रदेश सरकार ने किया है, प्रदेश को अच्छी दिशा में ले जाने के लिए जो काम शुरू किये हैं उनमें प्राथमिक स्कूलों को सुधारने का काम बहुत ही महत्वपूर्ण काम है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि मौजूद हैं और इस अच्छे काम में हम सभी जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। हमारी रुचि ये है की ऑपरेशन कायाकल्प को बहुत अच्छे ढंग से हम बरेली जिले में बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की ये विषय प्राथमिक शिक्षा का है, बच्चों के विकास का है और उत्तर प्रदेश को अच्छी दिशा देने का है।

बरेली के डीएम नीतीश कुमार का कहना है की हमने ऑपरेशन कायाकल्प की शुरुआत काफी दिन पहले से प्रयोग के तौर पर की थी। 246 प्राथमिक विद्यालयों को हमने बहुत बेहतर कर दिया है। स्कूलों में बाउंड्री, टाइल्स, हैंडवाश फैसिलिटी, टॉयलेट को हमने बेहतर बना दिया है। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय, एएनएम सब सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र को सुधारने का काम किया है। पंचायत भवन को रेनोवेट करके उसमे ज्ञान केंद्र स्थापित कर रहे हैं। उसमें लाइब्रेरी बनाई जा रही है।

दिल्ली में मिली हार के बाद यूपी में बह रही है बदलाव की बयार, ऑपरेशन कायाकल्प से बदलेगी सूबे की तस्वीर

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों के लिए भी वहां किताबें रखी जा रही हैं। हमने 2 महीने में ही ग्रामीण क्षेत्रो में बहुत ही बेहतर कार्य किये हैं और 30 मार्च तक बहुत परिवर्तन देखने को मिलेगा। 40 दिन के अभियान में हम लोग 1861 विद्यालयों, 166 आंगनबाड़ी केंद्र, 246 पंचायत भवनों में काम कर रहे हैं। ये बहुत बड़ा अभियान है।

डीएम नीतीश कुमार ने कहा की हम बरेली में बरेली महोत्सव भी शुरू करने जा रहे हैं। बरेली में 16 मार्च से 23 मार्च तक बरेली महोत्सव चलेगा। बरेली महोत्सव के जरिये हम लोग बरेली की सांस्कृतिक परम्परा को जीवित करें। बरेली महोत्सव में दिन में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तो शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद पर रालोद नेता केसी त्यागी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'चुनाव आयोग को...'
EC विवाद पर रालोद नेता केसी त्यागी का चौंकाने वाला बयान, कहा- 'चुनाव आयोग को...'
योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती
योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती
फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल
फतेहपुर में लगातार बारिश से ढहे 72 मकान, बच्चे की मौत, 1 घायल
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, किया ये बदलाव
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट
ज्ञानू को जाना ही होगा..., चुनाव आयोग विवाद पर अभिजीत दीपके ने किया ये पोस्ट
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
Embed widget