एक्सप्लोरर

यूपी: बच्चों का मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग, एक शख्स को गोली लगी

यूपी के जालौन में दो पक्षों के बीच उस वक्त खूनी संघर्ष हो गया जब बच्चों के मामूली विवाद ने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया. हालात यहां तक पहुंच गये कि कई राउंड फायरिंग तक हुई. पुलिस ने 19 को हिरासत में लिया है.

जालौन. जालौन में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट के साथ फायरिंग भी हो गयी. इस पूरे घटनाक्रम में एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गये. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया और मौके से हथियारों सहित दोनों पक्षों के 19 लोगों को हिरासत में लिया.

देखते देखते कई राउंड फायरिंग

मामला कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैलिया का है. जहां पर बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये और देखते ही देखते झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे चलने लगे. तभी एक पक्ष की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. और चंद मिनटों में ही कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान वर्तमान प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. वहीं, दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

हथियार जब्त, 19 लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे कैलिया थाना प्रभारी ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वहीं, मौके से दो वाहनों सहित दो लाइसेंसी रायफल, एक लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ 19 लोगों को हिरासत में ले लिया और मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गये.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि कैलिया थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में बाहस के बाद मारपीट हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को हिरासत में लिया है और मौके से वाहनों के साथ दो लाइसेंसी रायफल ,एक रिवॉल्वर भी बरामद की है. मुकद्दमा पंजीकृत हो गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज: कोरोना का संक्रमण फैलाने और मरीजों की ज़िंदगी खतरे में डालने वाले 80 से ज़्यादा प्राइवेट अस्पतालों पर चला प्रशासन का चाबुक

पीलीभीत: शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप, सीडीओ ने कही कार्रवाई की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget