एक्सप्लोरर

जन्मदिन के एक दिन बाद बिजली के तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

मथुरा में अपने जन्मदिन के एक दिन बाद 18 वर्षीय छात्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई।

मथुरा, भाषा।  उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को रिफाइनरी क्षेत्र में दूसरी मंजिल पर बनी एक कोचिंग से पढ़कर निकल रहे एक छात्र की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आगरा रोड पर जाम लगा दिया। जिसे बमुश्किल खुलवाया जा सका। इस बीच कोचिंग का संचालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, थाना रिफाइनरी क्षेत्र की ऊषाकुंज कॉलोनी निवासी दिनेश चंद शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र विजय शर्मा 12वीं का छात्र था। शनिवार सुबह वह कोचिंग पढ़ने जीएस कोचिंग सेंटर गया था। दूसरी मंजिल पर स्थित कोचिंग सेंटर की सीढ़ियां दो दिन पूर्व ही अतिक्रमण हटाओ अभियान में तोड़ दी गई थीं। जिसके चलते कोचिंग सेंटर में प्रवेश व निकास के लिए छात्रों को आसपास के मकानों की छतों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था।

ऐसी ही एक पड़ोस की छत से नीचे उतरते समय विजय एक मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गुस्साए लोगों ने बाद में पुलिस चौकी के पास सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लोग मुआवजे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक आलोक दुबे और थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया।

गौरतलब है कि छात्र विजय शर्मा का शुक्रवार ही 18वां जन्मदिन था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

अरुण जेटली के निधन की खबर के बाद सीएम योगी ने मथुरा दौरा किया रद, पहुंचे दिल्ली  भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस बोली- होगी कार्रवाई मथुरा में बाढ़ जैसे हालात, वृन्दावन के निचले इलाकों में घुसा पानी, जनजीवन प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
Baghpat News: श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'
श्रावणी मेले से स्वच्छता का संदेश, प्रशासन ने शुरू किया 'जीरो वेस्ट महोत्सव'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget