एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: मैनपुरी उपचुनाव में किसके साथ हैं ओम प्रकाश राजभर? सुभासपा प्रमुख ने अपने लोगों को दिया ये संदेश

Om Prakash Rajbhar News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सीएम से हम संतुष्ट हैं, वह मेहनत बहुत करते हैं. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जो गुंडागर्दी थी, वह इस सरकार ने खत्म कर दी है.

Mainpuri By-Election: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अपने मित्र रामाशंकर सिंह औड़िहार के आवास पर अचानक पहुंचे. इस दौरान उपचुनाव पर जवाब देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उपचुनाव हमेशा सत्ता पक्ष का होता है. जिसमें कभी-कभी ही विपक्ष चुनाव जीत पाता है, जहां उसका बहुत ज्यादा क्रेज होता है. अब तक जितने भी उपचुनाव हुए हैं वह सभी सत्तापक्ष ने जीते हैं. इसी के साथ ओम प्रकाश राजभर ने अनिल राजभर को राजनीति में बच्चा बताया. 

'हम किसी के साथ नहीं हैं'
मैनपुरी उपचुनाव में प्रत्याशी का टिकट खारिज होने के बाद ओम प्रकाश राजभर किसके साथ है, इस पर उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ नहीं है पर्चा खारिज होने के बाद हमारे लोग स्वतंत्र हैं वह जहां चाहे जा सकते हैं. इस दौरान ओम प्रकाश राजभर के करवट बदलने के सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बसपा भी यही कार्य करती रही है, कभी वह बीजेपी तो कभी सपा और कभी कांग्रेस के साथ रही है. समाजवादी पार्टी का भी यही हाल रहा तो उनके ऊपर कोई आंच नहीं आती, आंच सिर्फ ओम प्रकाश राजभर पर ही आती है. बीते विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी के सरकार नहीं बनने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इसके पीछे अखिलेश यादव की अपरिपक्वता के साथ ही टिकट बंटवारे में खामियां रही. इसके अलावा सहयोगियों की बात नहीं मानना भी बड़ा कारण रहा. 

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दिए ये संकेत
राजभरने कहा कि अनिल राजभर राजनीति में अभी बच्चा है और अभी उसे राजनीति सीखनी है. उन्होंने बताया कि पहले वह समाजवादी पार्टी में थे और फिर अमर सिंह के साथ गए और फिर कांग्रेस में गए. फिर हाथ-पांव मारे और जब बसपा में नहीं आ सके तब बीजेपी में आए. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच में हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी सत्ता में है. वह देश में अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. उत्तर प्रदेश में भी सत्ता तीन दलों को मिलकर बनी है, पूरा देश गठबंधन से जूझ रहा है. गठबंधन चुनाव से 6 महीना या 4 महीने पहले होता है, जब वो टाइम आएगा तो हम जरूर बताएंगे.

वहीं, वर्तमान सरकार से संतुष्ट होने के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री से हम संतुष्ट हैं कि वह मेहनत बहुत करते हैं और कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जो गुंडागर्दी और अवैध जमीनों पर कब्जा करने का काम हुआ करता था, वह इस सरकार ने खत्म कर दिया है. मऊ के विधायक अब्बास अंसारी पर उन्होंने कहा कि जब तक अदालत सजा न दे तब तक उसे अपराधी नहीं कहा जा सकता. वह हमारी पार्टी से विधिक तौर पर विधायक हैं और नेता समाजवादी पार्टी के हैं.

यह भी पढ़ें:-

Mainpuri Bypoll: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच तकरार, उपचुनाव में जमकर चल रहे जुबानी तीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget