एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के बेटे का बड़ा बयान, कहा- हमारे कर्जदार हैं बृजेश सिंह, बताई वजह

ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बेटे अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) ने कहा है कि बृजेश सिंह (Brijesh Singh) हमारे कर्जदार हैं. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

UP News: माफिया बृजेश सिंह (Brijesh Singh) के जेल से बाहर आते ही यूपी में राजनीतिक बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब एक बार फिर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के बेटे अरविंद राजभर (Arvind Rajbhar) का बयान सामने आया है. ये बयान उन्होंने मीडिया द्वारा मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर पूछे गए सवाल के उत्तर में दिया है.

अब्बास अंसारी के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे ने कहा, "अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है. हालांकि वो मेरे विधायक हैं. हमारा नैतिक कर्तव्य है अपने विधायक की सुरक्षा और रक्षा करना. हम सरकार से निवेदन करेंगे कि हमारे विधायक को ज्यादा प्रताड़ित नहीं किया जाए. न्याय किसी व्यक्ति विशेष के साथ हुआ है तो हमारे साथ भी होना चाहिए."

UP Politics: बृजेश सिंह के जेल से बाहर आते ही गरमाई सियासत, ओम प्रकाश राजभर के बाद अब अखिलेश यादव का बड़ा बयान

ये किया दावा
सुभासपा नेता बृजेश सिंह पर कहा, "बृजेश सिंह से भी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के अच्छे रिश्ते हैं. मुझे याद है कि उनके पिता चुलबुल सिंह जब चुनाव लड़ रहे थे तो वे मेरी माता के वोट से ही जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने थे. हमारा उनके ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज है. राजनीति में सब कोई दोस्त हैं, कोई किसी का दुश्मन नहीं है. यहां सबकुछ जायज है."

पूर्वांचल में बृजेश सिंह का जेल से बाहर आना चर्चा का विषय बना हुआ है. खास तौर पर मऊ में इसे लेकर खासी हलचल दिख रही है. वहीं कांग्रेस नेता ने बृजेश सिंह पर अपने बयान में कहा, "उनपर लगभग 57 मुकदमें दर्ज हैं. उनके और मुख्तार अंसारी के बीच पहले कई बार गैंगवार हो चुका है. ऐसे लोग अगर जेल के बाहर आते हैं तो एक बार फिर से राज्य में माफियाओं का बोलबाला होगा."

बता दें कि बृजेश सिंह 2009 से जेल में बंद थे. उनके खिलाफ मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमले का मामला दर्ज था. ये उसरी चट्‌टी हत्याकांड के मामले में वाराणसी जेल में बंद थे. बीते गुरुवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी पर ईडी कसेगी शिकंजा, एलडीए से मांगा संपत्तियों का ब्यौरा, खंगाली जा रही डिटेल्स

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget