एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा एलान, बताया किसके साथ करेंगे गठबंधन?

Om Prakash Rajbhar News: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमने भाजपा या सपा जिसके साथ भी गठबंधन किया दोनों को वोट दिलाया. अब हम जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर सीट मांगेंगे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी. जहां-जहां उनकी पार्टी मजबूत है वहां वो अकेले दम पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर भी निशाना साधा. इस दौरान राजभर बीजेपी (BJP) पर भी हमलावर नजर आए और आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर उन्हें और उनके बेटों को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है.

गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आज गाजीपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में अपने दोनों बेटों संग जमानत कराने पहुंचे थे. ये मामला पिछले साल 2022 का है. जहां उन्हीं की विधानसभा क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर थाने में गांव समाज के जमीन कब्जाने का आरोप है, ये केस ओपी राजभर और उनके दोनों बेटों पर लगाया गया है. इसी मामले में आज उन्होंने बेटों के साथ अपनी जमानत कराई है. इस दौरान राजभर ने कहा कि बीजेपी सरकार के इशारे पर मेरे और मेरे दोनों बेटों अरविंद व अरुण राजभर पर ये फर्जी मुकदमा लगाया गया था.

निकाय चुनाव को लेकर एलान

यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वो अकेले दम पर लड़ने जा रहे हैं, और जहां जहां उनकी पार्टी मजबूत है वहां वे अकेले दम पर प्रत्याशी उतारेंगे. उन्होंने साफ किया कि अभी लोकसभा के लिए किसी से गठबंधन नहीं है, हालांकि उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह दोनों पार्टियों की जब सरकार थी तो इन्होंने गरीबों, दलितों और मजदूरों का हक नहीं दिया और आज सब पिछड़ों, दलितों और पसमांदा मुस्लिमों की बात वोट लेने के लिए कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर ये कहा

बीजेपी से गठबंधन की बात पर राजभर ने कहा कि गठबंधन दिल्ली से तय होता है. उन्होंने स्वीकार किया कि भाजपा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य जैसे कई नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन गठबंधन वो किससे करेंगे यह अभी तय नहीं है. वहीं उन्होंने लोकसभा चुनावों में अपने वोट बैंक की ताकत बताते हुए कहा कि हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया तो उसे भी वोट दिलवाया और सपा के साथ किया तो उसे भी वोट दिलवाया. इसलिए लोकसभा में वो जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी भागीदारी के तर्ज पर सीट मांगेंगे.

किससे गठबंधन करेंगे ओम प्रकाश राजभर?

राजभर ने साफ कर दिया कि वो जिससे भी गठबंधन करेंगे उससे लोकसभा की सीटों पर अपने वोट बैंक के आधार पर सीट मांगेंगे. वहीं उन्होंने गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी से भी अपने संबंधों को स्वीकारा और कहा कि उनकी पार्टी में आने से पहले अब्बास या अंसारी परिवार के ऊपर जो मुकदमे थे, उन्हीं पर कार्रवाई हो रही है. राजभर ने कहा कि वो जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट से हो रही सजा चाहे वो अफजाल अंसारी हो, मुख्तार अंसारी हो या राहुल गांधी सरीखे नेता हो, उसे वह सही नहीं मानते.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगर नेता जनप्रतिनिधि है तो वह जनता के लिए लड़ेगा ही और ऐसे में उसके ऊपर अगर मुकदमा हो जाए और उसे सजा हो जाए तो यह कानून लोकतांत्रिक व्यवस्था में ठीक नहीं है. राजभर ने कहा कि आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ही दमखम का ही असर है कि गाजीपुर से सुहेलदेव के नाम से ट्रेन चल रही है और डाक टिकट जारी हुआ है. समाज में राजभरो का सम्मान बढा है. वहीं उन्होंने बीजेपी नेताओं के डबल और ट्रिपल इंजन सरकार वाले बयान को जुमला बताया और कहा जो काम करेगा जनता उसे ही वोट देगी. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में कुछ यूं कैंडिडेट चुनेंगी बीजेपी और सपा, दोनों पार्टियों ने बनाया खास प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद PM मोदी के बयान पर सपा भड़की, अखिलेश के चाचा बोले- अगर वो साथ हैं तो...
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन
'BJP नेता सहित सभी आरोपियों के गिराए जाएं घर', दोनों हाथ काटे जाने के मामले में पीड़ित की बहन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget