एक्सप्लोरर

Arvind Rajbhar Video: BJP कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के वीडियो पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे ने दी सफाई, जानें- क्या कहा?

Arvind Rajbhar Apologized BJP: सुभापास प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बीजेपी कार्यकर्ताओं से माफी मांगते दिख रहे हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे और घोसी सीट से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बीजेपी कार्यकर्ताओं से घुटनों के बल बैठकर माफी मांगते दिख रहे हैं, जिसके बाद विपक्षी दल बीजेपी पर ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं. इस वीडियो पर अब खुद अरविंद राजभर ने सफाई दी है. 

घोसी से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने कहा कि वो अपने कार्यकर्ताओं से माफी नहीं आशीर्वाद मांग रहे थे, ये सब विपक्षी दलों की चाल की हमें बदनाम करने की चाल है. राजभर ने कहा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जी आए हुए थे. इस कार्यक्रम में पूरे जनपद से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था. माननीय ब्रजेश पाठक ने कहा कि अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग की नितांत आवश्यकता है.

वायरल वीडियो पर क्या बोले अरविंद राजभर?
अरविंद राजभर ने सफाई दी कि भाषण के ही बीच में जब सब निर्णय हो गया..जोश जुनून और सारी चीजें आ गईं तो सारे कार्यकर्ताओं से हमने व्यक्तिगत तौर पर आशीर्वाद की कामना की. क्योंकि मैं अच्छी तरह से जानता हूं..मैं खुद भी कार्यकर्ता हूं और जब कार्यकर्ता चाहेगा तभी जीत सुनिश्चित कर पाएगा. 

कार्यकर्ता उत्साहित हों..और जीत सुनिश्चित हो इसलिए सबसे पहले हमने अपने दादा-दादी, माता-पिता का आशीर्वाद लिया और उसके बाद आज हमने बीजेपी और एनडीए के कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लिया. जो वीडियो वायरल हो रहा है वो विपक्षियों द्वारा मनगढ़ंत कहानियां बनाई जा रही हैं. कि उनसे माफी मंगवाई गई.. ये निराधार है. 

सुभासपा प्रत्याशी ने कहा, मेरा व्यक्तिगत तौर पर कहना है कि हम अपने कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद की कामना कर रहे थे और हम ऐसे ही आशीर्वाद लेते हैं. जब भी कोई बड़ा कार्यक्रम होता है तो मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी ऐसे ही आशीर्वाद लेता हूं. घोसी सीट पर अब जंग की शुरुआत हुई है, इसलिए हमने देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा है. 

उन्होंने कहा कि "मैं विपक्ष की बातों का खंडन करता हूं.. विपक्ष के पास अब कुछ बचा नहीं है. अभी तो ये शुरुआत है वो हमारे कार्यकर्ताओं को तोड़ने के लिए वो कोई भी चाल सकते है. लेकिन, घोसी में सभी लोग छड़ी पर ही बटन दबाएंगे और चार जून 400 पार का ही नारा लगेगा और यूपी में 80 की 80 सीटों पर जीत होगी.

 ETG Survey: यूपी में बीजेपी के मिशन 80 को लग सकता है झटका, सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद
यूपी में पूर्व ARTO के घर विजलेंस की छापेमारी, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, 1.62 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget