एक्सप्लोरर

UP Politics: 'ऐसे भू-माफिया की पैरवी करने गए...', रामगोपाल यादव की CM योगी से मुलाकत पर राजभर का बड़ा बयान

UP News: सोमवार को रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई है.

Om Prakash Rajbhar Latest News: सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई है. सपा नेता शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आने का बाद अब ओमप्रकाश राजभर ने भी बड़ा बयान दिया है. 

ओमप्रकाश राजभर ने कहा, 'मुलायम सिंह यादव के समधी ने जो कहा है वह सही कहा है. पूरे उत्तर प्रदेश में अगर उत्पीड़न की बात हो रही है तो अखिलेश यादव कहा करते हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के साथ अन्याय हो रहा है. उस चिट्ठी में साफ-साफ लिखा है कि उनके ऊपर भू माफिया का मुकदमा लिखा गया है.'

ओमप्रकाश राजभर ने उठाए सवाल

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा, 'मैंने टीवी में देखा है कि किसी के ऊपर 80 से 82 मुकदमे हैं और ऐसे भूमाफिया की पैरवी करने राम गोपाल यादव जा रहे हैं और ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हैं कि कार्यकर्ताओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है. उत्पीड़न में सिर्फ रामगोपाल यादव के समधी ही तो नहीं हैं. आजम खान भी इसके शिकार हैं और भी मुसलमान हैं. इसके अलावा अन्य कई जातियों के लोग भी हैं.'

रामगोपाल यादव ने सीएम योगी से की थी मुलाकात

बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे थे. इस मुलाकात के दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी सौंपा जिसमें एटा से पार्टी के पूर्व विधायक के खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है उसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है.  हालांकि इस मुलाकात के बाद अब समाजवादी पार्टी के पूर्व सहयोगी दल उस पर निशाना साध रहे हैं. 

जानें- क्या थी मुलाकात की वजह

तकरीबन 20 मिनट की इस मुलाकात के दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पूर्व विधायकों पार्टी के पदाधिकारियों के खिलाफ जो कार्यवाही हो रही है उन पर जो मुकदमे लगाए जा रहे हैं उसे लेकर बात की. वहीं प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने एटा से पार्टी के पूर्व विधायक और उनके परिवार के खिलाफ लगातार जो कार्यवाही हो रही है उसे लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा जिसमें उसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है. हालांकि प्रोफेसर रामगोपाल यादव चुपचाप मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी सभी को दी कि रामगोपाल यादव के मुख्यमंत्री से मिलने का असल वजह क्या है.

ये भी पढ़ें-

Noida News: नोएडा में भाई-बहन के बीच संपत्ति ट्रांसफर करना होगा फ्री, जानिए- कब से लागू हो सकता है नया नियम

UP Politics: 'यूपी पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान है', जानें- ओम प्रकाश राजभर ने क्यों किया ये दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget