एक्सप्लोरर

हाथरस भगदड़ मामले में SIT की रिपोर्ट पर ओपी राजभर बोले- 'अगर विपक्ष संतुष्ट नहीं है तो...'

Hathras Stampede: हाथरस हादसे को लेकर एसआईटी टीम ने करीब 300 पेज की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. एसआईटी की रिपोर्ट पर यूपी सरकरा में मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष का जिक्र करते हुए बयान दिया है.

Hathras Satsang Stampede: यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया था. जिसके बाद जांच को लेकर टीम गठित की गई थी. हाथरस के सिकंदराराऊ में घटित हादसे के तुरंत बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 2,3 और 5 जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण किया था. आज सरकार को रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसको लेकर ओपी राजभर ने प्रतिक्रिया दी है. 

हाथरस भगदड़ मामले में SIT की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, "जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई है। अगर विपक्ष संतुष्ट नहीं है तो वो लिख कर दे दें कि वह किस जांच एजेंसी से जांच करवाना चाहते हैं। सरकार एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी, जो जांच रिपोर्ट आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।"

#WATCH लखनऊ: हाथरस भगदड़ मामले में SIT की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने कहा, "...जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई है। अगर विपक्ष संतुष्ट नहीं है तो वो लिख कर दे दें कि वह किस जांच एजेंसी से जांच करवाना चाहते हैं। सरकार एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी... जो… pic.twitter.com/fWtww1AVqR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2024

">

एसआईटी ने सौंपी सरकार को रिपोर्ट

एसआईटी ने सरकार को जांच की रिपोर्ट सौंप दी है. हाथरस हादसे को लेकर एक विशेष टीम गठित किया गया था. गठित एसआईटी टीम ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में बाबा नारायण साकार हरि का कोई भी जिक्र नहीं है तो वहीं दूसरी ओर साजिश की ओर भी इशारा किया गया है. तो वहीं जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री ने 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

हाथरस रिपोर्ट पर क्या बोले ओपी राजभर?

सुभासपा चीफ और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि जो जांच रिपोर्ट आई है, उस आधार पर कार्रवाई हुई. अगर विपक्ष संतुष्ट नहीं है तो वो लिख कर दे दें कि वह किस जांच एजेंसी से जांच करवाना चाहते हैं. उससे जांच करवा दी जाएगी. हाथरस जांच से लिए सरकार एक कदम भी पीछे नहीं हटने वाली है. उन्होंने कहा कि जिस भी एजेंसी से वह जांच करवाना चाहते हैं उस एजेंसी से जांच करवा दिया जाएगा. जो जांच रिपोर्ट आएगी, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. 

एसआईटी की रिपोर्ट में 119 लोगों के बयान दर्ज 

बता दें कि एसआईटी की तरफ से आज ही यूपी सरकार को रिपोर्ट सौंपी गई है. एसआईटी की इस रिपोर्ट में 119 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. हाथरस जांच में एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ कमिश्नर चौत्री वी शामिल थीं. हाथरस हादसे को लेकर एसआईटी की तरफ़ से करीब 300 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की गई है. इसको तैयार करने के लिए 119 लोगों के बयान दर्ज किए और जाना कि आखिर घटनास्थल पर क्या हुआ था. 

ये भी पढ़ें: हाथरस हादसे में सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी सस्पेंड, जानें- इनके बारे में सब कुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget