एक्सप्लोरर

अमित शाह और जेपी नड्डा से ओपी राजभर की मुलाकात, अब विधायक बेदीराम ने दी प्रतिक्रिया

UP News: पेपर लीक कांड वाले बयान के वायरल होते ही विधायक बेदीराम ने ओमप्रकाश राजभर की मुश्किलें बढ़ा दी है. सीएम योगी के बाद अब जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने भी ओमप्रकाश राजभर को दिल्ली बुलाया.

UP News: पेपर लीक का मामला देश में बढ़ते ही जा रहा है. वहीं पेपर लीक कराने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए कई एजेंसियां लगी हुई है. इस बीच सोशल मीडिया में यूपी के सुभासपा पार्टी से विधायक बेदीराम का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें वो अन्य पेपर लीक कराने से जुड़ी बातों का जिक्र कर रहे है. बेदीराम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम योगी ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को तलब किया था. शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने भी उनसे दिल्ली में बात की. 

विधायक बेदीराम ने हिंदी अखबार अमर उजाला को दिए गए बयान में कहा कि मैं दलित विधायक हूं इस  कारण विरोधी पार्टियां मुझे फंसाने में लगी है. आप जिस वीडियो की बात कर रहे है. वो पुराना है. यह वीडियो मैंने भी सोशल मीडिया पर देखा है. वो फर्जी और एडिट करके चलाया जा रहा है. मैं ईमानदारी से अपना काम कर रहा हूं.

बेदीराम और ओमप्रकाश का वीडियो हुआ था वायरल
पेपर लीक कांड में बेदीराम के पूर्व सहयोगी विजेंद्र गुप्ता का वीडियो वायरल हुआ था ही कि कुछ ही देर में बेदीराम का भी दूसरे राज्यों में भर्तियों कराने के दावे वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगा. यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ओपी राजभर का भी एक वीडियो सामने आ गया. जिसमें वह बोल रहे थे कि बेदीराम किसी भी विभाग में भर्ती करा सकते है. इन तीनों वीडियों  के सामने आने के बाद सुभासपा अध्यक्ष को सीएम योगी ने तलब किया था. तो वहीं शुक्रवार को दिल्ली में ओपी राजभर की जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकत के बाद बेदीराम पर जल्द कोई कार्रवाई होने के कयास लग रहे है. 

तीन बार पकड़ा था एसटीएफ ने बेदीराम को 
आपको बता दें कि बेदीराम को एसटीएफ ने 2006 से 2014 तक तीन बार पकड़ चुकी है. विधायक बेदीराम उत्तर प्रदेश समेत मध्यप्रदेश और राजस्थान की टीम के हत्थे भी चढ़ चुका है. करीब एक दशक पूर्व बेदीराम को प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने का मास्टरमाइंड माना जाता है. यही नहीं बेदीराम ने 2014 में रेलवे भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने पर बेदीराम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. विधायक की संपत्ति को कुर्क करने के लिए एसएसपी, लखनऊ को पत्र भी लिखा था, हालांकि उस दौरान उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. 

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन की रिहाई पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कसा विपक्षी दलों पर तंज, कहा- 'जेल हो जाए तो लोकतंत्र...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
SIT रिपोर्ट के बीच राम मंदिर पहुंचे डॉ. अनिल मिश्रा, रामभक्तों ने किया स्वागत
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिन्दगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
जेल में बीतेगी सपा नेता की जिंदगी? हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश
उत्तराखंड में सड़क हादसों पर एक्शन, डबल हेलमेट पर सख्ती के निर्देश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget