एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या नीतीश कुमार को चुनौती देने पटना आ रहे हैं ओम प्रकाश राजभर, सुभासपा प्रमुख के एलान से शुरू हुई चर्चा

ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने 'सावधान यात्रा' शुरू करने का एलान किया है. इस दौरान उनके एक बयान से चर्चा शुरू हुई है कि क्या वे नीतीश कुमार को चुनौती देने पटना (Patna) आ रहे हैं.

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने 'सावधान यात्रा' शुरू करने का एलान किया है. दरअसल, इसका एलान उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के 'पदयात्रा' शुरू करने के बाद किया है. सावधान यात्रा यूपी के सभी 75 जिलों में होगी, जिसकी घोषणा खुद ओम प्रकाश राजभर ने की है. लेकिन इस बीच सुभासपा प्रमुख ने एक बयान दिया है, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी चुनौती देने जा रहे हैं. 

ओम प्रकाश राजभर मीडिया से बात कर रहे थे, उसी दौरान तभी उन्होंने 'सावधान यात्रा' का एलान किया. उन्होंन कहा, "अखिलेश यादव जातिवार जनगणना की मांग कर रहे हैं. लेकिन पांच बार सत्ता में रहे लेकिन उन्होंने ये क्यों नहीं किया. वो केवल सत्ता में आने के लिए ये कर रहे हैं. इसके बाद फिर वे इस वादे को भूल जाएंगे."

UP News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए नरेश टिकैत, बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

किया ये एलान
सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा, "हम अब जनता को जागृत करने का काम करेंगे. जिससे जनता अपने हक के लिए लड़े, इस नाते हम सावधान यात्रा 15 अगस्त के बाद शुरू करने जा रहे हैं. पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में ये यात्रा होगी. इसका समापन गांधी मैदान पटना में होगा." सुभासपा प्रमुख के इस बयान से साफ समझा जा सकता है कि वे अब बिहार की राजनीति में भी एंट्री करने के प्लान में हैं.

इससे पहले ओपी राजभर ने ट्वीट के जरिए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग की थी. इस दौरान उन्होंने लिखा, "बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार को अब जाति जनगणना शुरू कर देना चाहिए. जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस जाति जनगणना में बीजेपी को बाधक बताते थे. अब इन सभी पार्टियों की सरकार है तो उन्हें जाति जनगणना जल्द शुरू कर देना चाहिए."

ये भी पढ़ें-

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले टूटेंगे सपा के विधायक? ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget